सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल करवा रही थी ये काम... वीडियो हुआ वायरल

Amresh Kushwaha | Sept 16, 2024, 09:34 IST
Share
शासकीय मॉडल स्कूल प्राचार्य
शासकीय मॉडल स्कूल प्राचार्य

विदिशा जिले के सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल पर महिला प्यून से पैर दबवाने का आरोप लगा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग उठ रही है।

विदिशा जिले के सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल पर महिला प्यून से पैर दबवाने का आरोप लगा है। इस मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्राचार्य सोफे पर बैठी नजर आ रही है और स्कूल की महिला प्यून उनके पैर दबा रही है। ऐसे में प्रिंसिपल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग उठ रही है।

जानें क्या है पूरा मामला...

मामला विदिशा जिले के लटेरी के शासकीय मॉडल स्कूल का है। जहां प्रिंसिपल खुशबू मंदोरिया पर महिला प्यून से पैर दबवाने का आरोप लगा है। हालांकि, प्रिंसिपल ने इस मामले में अपनी सफाई दी है कि पैर में मोच आने के कारण उन्होंने दवाई लगवाई थी, और पैर दबवाने की बात गलत है।

क्या है वायरल वीडियो में

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्रिंसिपल सोफे पर बैठी हैं जबकि महिला प्यून उनके पैर दबा रही है। वीडियो सामने आने के बाद, प्राचार्य ने कहा कि वह एक दिन पहले टॉयलेट में फिसल गई थीं और पैर में मोच आ गई थी। चलने में कठिनाई होने के कारण उन्होंने स्कूल में रखा बाम लगाया था, लेकिन पैर दबवाने की बात झूठी है।

मामले की जांच के लिए टीम गठित

लटेरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल ने पुष्टि की है कि वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि खुशबू मंदोरिया ने हाल ही में मॉडल स्कूल में प्रभारी प्रिंसिपल का पद संभाला हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • MP News Update
  • सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल
  • Government Model School Principal
  • शासकीय मॉडल स्कूल
  • Government Model School
  • लटेरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
  • Lateri Block Education Officer
  • प्रिंसिपल खुशबू मंदोरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा