मध्य प्रदेश में कोविड-19 की ताजा स्थिति: भोपाल में राहत, इंदौर में कोविड-19 के मामले बढ़े

thesootr Desk | May 29, 2025, 19:56 IST
Share
covid 19 image
covid 19 image

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। भोपाल के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने 29 मई 2025 को पुष्टि की कि शहर में कोई नया कोविड-19 मामला नहीं मिला है

29 मई 2025 को इंदौर में कोविड-19 के चार नए मामले दर्ज किए गए, जिससे शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि एक मरीज की यात्रा यूके से और एक अन्य की मुंबई से जुड़ी है। सभी मरीज स्थिर हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। 22 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग चल रही है, जिनमें से एक का टेस्ट परिणाम अभी आना बाकी है। पिछले पांच दिनों में इंदौर में कुल 11 मामले सामने आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...क्या वाकई कोविड-19 ने दिल पर असर डाला है? नई रिपोर्ट तो डराने वाली है

उज्जैन में एक सक्रिय मामला

उज्जैन में कोविड का एक सक्रिय मामला सामने आया है। एक महिला JN.1 वेरिएंट से पीड़ित है। जिसका टेस्ट इंदौर की एक निजी लैब में किया गया जो पॉजिटिव आया। मरीज का इलाज उज्जैन के जिला अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग ने उज्जैन में टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तेज कर दी है। महाकाल मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर भीड़ को देखते हुए मास्क और सैनिटाइजेशन के नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। उज्जैन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें...रिसर्च में बड़ा खुलासा : कोविड-19 से ज्यादा खतरनाक है डेंगू की बीमारी

भोपाल में स्थिति नियंत्रण में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। भोपाल के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने 29 मई 2025 को पुष्टि की कि शहर में कोई नया कोविड-19 मामला नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, "हम नियमित रूप से RT-PCR टेस्टिंग और निगरानी कर रहे हैं। भोपाल में स्थिति स्थिर है, लेकिन सावधानी जरूरी है।" एम्स भोपाल के डॉ. केतन मेहरा ने बताया कि एम्स में कोई कोविड मरीज भर्ती नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारी सभी सुविधाएं तैयार हैं, लेकिन अभी कोई गंभीर मामला नहीं आया।
ये खबर भी पढ़ें...आ रही है कोरोना से भी खतरनाक डिसीज X, कोविड-19 से 7 गुना ज्यादा खतरनाक होगी, 5 करोड़ लोगों की मौत होने की आशंका

कोविड-19 से बचाव के उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोविड-19 से बचने के लिए निम्नलिखित हैं:

  • मास्क पहनें: मंदिरों, बाजारों या बसों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें।
  • हाथों को लगातार साबुन और सैनेटाइजर से धोएं।
  • वैक्सीनेशन: जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं ली, वे तुरंत वैक्सीन लगवाएं।
  • लक्षणों पर ध्यान: बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत RT-PCR टेस्ट करवाएं।
ये खबर भी पढ़ें...इंदौर में कोविड रिटर्न पर क्या बोल रहे डॉक्टर, कितना खतरनाक, हाई रिस्क मरीज क्या करें, वैक्सीन लगवाएं या नहीं

ये सावधानी बरतें -

  • सार्वजनिक जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करें।
  • लक्षण दिखने पर टेस्टिंग में देरी न करें।
  • खारे पानी से नाक धोने या अप्रमाणित दवाओं पर भरोसा न करें।
  • अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाली जगहों की यात्रा से बचें।

मध्यप्रदेश की सतर्कता रणनीति

इंदौर में बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग तेज कर दी है। उज्जैन में धार्मिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन और मास्क के नियम लागू किए गए हैं। भोपाल में शून्य मामलों के बावजूद निगरानी और जागरूकता अभियान जारी हैं।

सरकार ने सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। लोगों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Tags:
  • भोपाल
  • कोविड-19
  • बूस्टर डोज
  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
  • कोविड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती