राजगढ़ में बुजुर्ग वकील और उसके बेटे को किया अधनंगा, फिर बेल्टों से बेरहमी से की मारपीट, मामले में 3 की गिरफ्तारी

Chandresh Sharma | Sept 29, 2023, 24:00 IST
Share
राजगढ़ में बुजुर्ग वकील और उसके बेटे को किया अधनंगा, फिर बेल्टों से बेरहमी से की मारपीट, मामले में 3 की गिरफ्तारी
राजगढ़ में बुजुर्ग वकील और उसके बेटे को किया अधनंगा, फिर बेल्टों से बेरहमी से की मारपीट, मामले में 3 की गिरफ्तारी

मध्यप्रदेश में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले में वायरल हो रहे एक वीडियो में बुजुर्ग अधिवक्ता और उसका बेटा दबंगों की गुंडागर्दी का शिकार होता दिखाई दे रहा है।

RAJGARH. मध्यप्रदेश में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले में वायरल हो रहे एक वीडियो में बुजुर्ग अधिवक्ता और उसका बेटा दबंगों की गुंडागर्दी का शिकार होता दिखाई दे रहा है। दबंगों ने अधिवक्ता और उसके बेटे को बीच सड़क अर्धनग्न किया और फिर बेल्टों और लात-घूसों से जमकर मारपीट भी की। इस मामले की शिकायत नरसिंहगढ़ थाने में दर्ज हुई है। जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वहीं इस घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष देखा जा रहा है।

जमीन हथियाने के लिए की मारपीट

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग अधिक्ता प्रभुलाल नागर और उनके बेटे अमित को किस तरह बदमाश अधनंगा कर बेल्टों से मार रहे हैं। इस मारपीट के चलते बाप-बेटे को कई गंभीर चोटें भी आई हैं। पीड़ित का कहना है कि बदमाश उन्हें जबरदस्ती अपने साथ नदी की तरफ ले गए और जबरन उनकी आठ बीघा जमीन के कागजात पर साइन करने का दबाव बनाया। पीड़ित का कहना है कि जब उसने जमीन आरोपियों के नाम कर देने की बात कही तब जाकर उन्होंने घायल हालत में उन्हें वहीं छोड़ दिया और फरार हो गए।

3 आरोपी अरेस्ट

इस मामले में पुलिस पर भी वकील समुदाय का भारी प्रेशर है। नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि यह नंद गांव के लोग थे, जिनका जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और आरोपियों सुरेंद्र, हरिओम और विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है, जांच के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

वकीलों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

वकीलों ने इस घटना के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इन्हीं घटनाओं के चलते ही अधिवक्ता एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करते चले आ रहे हैं लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।

Tags:
  • Bullies assaulted the lawyer
  • made him half naked and beat him with belts
  • tried to grab the land
  • anger in the advocate community
  • दबंगों ने वकील से की मारपीट
  • अधनंगा कर बेल्टों से पीटा
  • जमीन हथियाने का प्रयास
  • अधिवक्ता समुदाय में रोष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा