चौसठ योगिनी मंदिर में टीवी सीरियल लक्ष्मी निवास की शूटिंग पर विवाद, धार्मिक भावनाएं आहत होने पर कोर्ट सख्त

Neel Tiwari | Mar 21, 2026, 14:49 IST
Share
laxmi niwas serial controversy chausath yogini temple jabalpur
laxmi niwas serial controversy chausath yogini temple jabalpur

जबलपुर के विश्व प्रसिद्ध चौसठ योगिनी मंदिर और नर्मदा तट पर कथित आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए हैं। इसे लेकर विवाद अब कोर्ट पहुंच चुका है। टीवी धारावाहिक लक्ष्मी निवास के खिलाफ दायर परिवाद पर न्यायालय ने गंभीर रुख अपनाया है।

News in short

  • चौसठ योगिनी मंदिर और ग्वारीघाट पर फिल्माए गए दृश्य विवादों में आ गए हैं।
  • अधिवक्ता विवेक तिवारी ने कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।
  • मंदिर परिसर में छेड़छाड़ जैसे सीन दिखाने का आरोप है।
  • थाना गोरखपुर से न्यायालय ने विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।
  • 9 अप्रैल 2026 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
5e44f2eb-ac2
5e44f2eb-ac2

News in detail

जबलपुर के विश्व प्रसिद्ध चौसठ योगिनी मंदिर और नर्मदा तट स्थित ग्वारीघाट जैसे धार्मिक स्थलों पर टीवी धारावाहिक लक्ष्मी निवास के कुछ दृश्य फिल्माए गए हैं। ये दृश्य अब विवाद का कारण बन गए हैं।

यहां पर मंदिर परिसर में महिला एक्ट्रेस से छेड़छाड़ से सीन फिल्माए गए हैं। इन दृश्यों को लेकर आरोप लगाया गया है कि पवित्र स्थलों की गरिमा के विपरीत सामग्री फिल्माई और प्रसारित की गई है। इससे आमजन की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

0e95d8cd-824
0e95d8cd-824

अधिवक्ता ने उठाया कानूनी कदम

मामले को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट के अधिवक्ता विवेक तिवारी ने जिला न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि, मंदिर परिसर के भीतर छेड़छाड़ जैसे दृश्य दिखाए गए है। ये दृश्य न केवल अशोभनीय हैं बल्कि धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ भी है। परिवादी ने यह भी बताया कि इस संबंध में पहले पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी गई थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है।

67b6e630-ea0
67b6e630-ea0

laxmi niwas serial controversy chausath yogini temple jabalpur
laxmi niwas serial controversy chausath yogini temple jabalpur

कोर्ट का सख्त रुख, पुलिस से जवाब तलब

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गोरखपुर को निर्देशित किया है। कहा है कि वे पूरे प्रकरण की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही तय की जाएगी। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल, बढ़ा जनआक्रोश

बताया जा रहा है कि धारावाहिक के विवादित दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके बाद आमजन में आक्रोश की स्थिति बन गई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह के दृश्य फिल्माना आस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

निर्माता-निर्देशक भी घेरे में

इस परिवाद में धारावाहिक के निर्माता, निर्देशक और संबंधित चैनल के अधिकारियों को भी अनावेदक बनाया गया है। भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध का संज्ञान लेने की मांग की गई है। अब सभी की नजर 9 अप्रैल को आने वाली पुलिस जांच रिपोर्ट पर टिकी है। इससे यह तय होगा कि मामला किस दिशा में आगे बढ़ेगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: जबलपुर कोर्ट में बड़ा खुलासा: पुलिसकर्मी खुद बने ‘अधिवक्ता’, जुर्माने से ज्यादा वसूली करते पकड़े गए

मध्यप्रदेश न्यूज: इफ्तार पार्टी के जोश में भूले होश, जबलपुर में रईसजादों का हाईवे पर स्टंट, पुलिस सख्त

सात साल के प्यार के बाद, दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू लड़कों से की मंदिर में शादी

सक्ती हत्याकांड: जमीन विवाद में दिव्यांग शिक्षक की हत्या, आरोपी ने भी लगाई फांसी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • जबलपुर
  • हाईकोर्ट
  • सोशल मीडिया
  • न्यायिक मजिस्ट्रेट
  • नर्मदा तट
  • थाना प्रभारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज