बदनाम शराब कारोबारी रमेश राय गिरफ्तार, गुजरात एसटीएफ बंगले से उठाकर ले गई

Sanjay Gupta | Sept 25, 2024, 21:12 IST
Share
Ramesh Rai
Ramesh Rai

शराब कारोबारी रमेश राय को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें निपानिया स्थित उनके बंगले से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस उन्हें गुजरात लेकर रवाना हो गई।

INDORE : शराब कारोबारी रमेश राय को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार, 25 सितंबर सुबह उन्हें निपानिया स्थित उनके बंगले से पुलिस ने उठा लिया। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस उन्हें गुजरात लेकर रवाना हो गई है।

सुबह ही पहुंच गई बंगले पर टीम

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गुजरात एसटीएफ द्वारा की गई है। राय पर गुजरात में शराब को लेकर कुछ केस दर्ज हैं। इन्हीं केस में उसकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे लसूडिया थाने लेकर गई, वहां उनके कुछ समर्थक और गुट के लोग भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने किसी को भी मिलने नहीं दिया। इसके बाद दोपहर में टीम उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

लोकसभा चुनाव के दौरान 56 लाख मिले थे

हाल ही में 25 मार्च को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान ही स्पेशल टीम ने उनकी कार की तलाशी में 56 लाख की नकदी पकड़ी थी। जिसे राय ने कारोबारी आय बताया था, लेकिन माना जाता है कि यह राशि वह गुजरात में जो अवैध शराब लाइन चलाता है उसका कलेक्शन था, उसे लेकर ही वह आ रहा था। इस मामले में आईटी अभी जांच कर रहा है और इनकम टैक्स का नोटिस भी मिल चुका है।

गुजरात के करीबी जिलों के लेता है ठेके

राय, उसका बेटा ऋषि राय सभी के नाम पर शराब के ठेके हैं। यह खासकर गुजरात से लगे जिलों में ठेके लेता है। हाल ही में इसके गुट ने धार जिला का भी 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का ठेका लिया है। झाबुआ में भी इसके ठेके रहे हैं। इंदौर में शराब सिंडिकेट की बैठक में तीन साल पहले हुए गोलीकांड के पीछे का भी किरदार रमेश राय और पिंटू भाटिया को माना जाता है। राय साल 2017 में भी पुलिस द्वारा शराब तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • शराब कारोबारी रमेश राय
  • गुजरात पुलिस
  • रमेश राय
  • Ramesh Rai
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा