डिप्टी सीएम देवड़ा, पीएस और आयुक्त ने की ADEO प्रभार देने की लिस्ट मंजूर, फिर हो गया खेल

Sanjay Gupta | Feb 14, 2025, 12:02 IST
Share
excise-department-promotions-controversy
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा(सफेद शर्ट में) , पीएस अमित राठौर (चश्मे में), आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल (हाफ कोट में)

आबकारी विभाग में 2005 और 2007 बैच के सब इंस्पेक्टर का प्रमोशन 18 साल से अटका था। डिप्टी सीएम देवड़ा और आयुक्त की मंजूरी के बाद भी लिस्ट को कुछ अधिकारियों ने रोक दिया। आरोप है कि बड़े पैमाने पर लेन-देन के कारण यह लिस्ट जारी नहीं हो सकी।

शराब के खेल में माहिर आबकारी विभाग में अब अधिकारियों के साथ सीनियर अधिकारियों ने ही खेला कर दिया है। मजे की बात यह है कि डिप्टी सीएम और विभागीय मंत्री जगदीश देवड़ा, पीएस अमित राठौर, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल की मंजूरी के बाद भी यह हो गया।

खबर यह भी- इंदौर के रजत पाटीदार बने RCB के नए कप्तान, 4 साल में चमकी किस्मत

यह है पूरा मामला

आबकारी विभाग में साल 2005, 2007 बैच के सब इंस्पेक्टर का प्रमोशन 18 साल से अटका हुआ है। जो सात साल में हो जाता है और यह एडीईओ (सहायक जिला आबकारी अधिकारी) बन जाते हैं। सालों के बाद इस पर सहमति बनी की इन्हें उच्च पदनाम, प्रभार दे दिया जाए। दो-तीन सालों से यह प्रयास चल रहे हैं। इस दौरान लगभग हर विभाग में यह उच्च पदनाम देने का काम हो चुका है। आखिरकार आबकारी आयुक्त ने लिस्ट मंजूर की और फाइल मंजूरी के लिए प्रमुख सचिव राठौर के पास भेजी, वहां से भी मंजूर हुई। फिर यह मंत्री देवड़ा के पास गई और वहां से भी यह दो घंटे में ओके हो गई।
खबर यह भी- इंदौर में सट्टा चलाने वाले अपराधी ने आजादनगर एसीपी को दिया बुके, फोटो भी डाली

अब यहां हो गया खेल

आयुक्त, पीएस, मंत्री की मंजूरी के बाद इस लिस्ट को जारी करना ही बाकी था। लेकिन इस लिस्ट के जारी होने की भनक कुछ जादूगर एडीईओ को लगी, जो पहले से ही कई सर्कल के इंचार्ज है और मलाई खाने में लगे हुए हैं। उन्हें इससे अपने सर्कल जाते हुए दिखे, क्योंकि सब इंस्पेक्टर को पदनाम मिल गया तो फिर उनके हाथ से यह सर्कल निकलेंगे। इन्होंने अपना पॉवर दिखाया और इस लिस्ट को जारी होने से ऐन वक्त पर रोक दिया गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि मंत्री, पीएस, आयुक्त के बाद विभाग में ऐसा कौन सा अधिकारी हो गया, जो इन सभी से पावरफुल है। अब इसमें बड़े स्तर पर लेन-देन के भी आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि कुछ सक्षम लोगों द्वारा इसमें बड़ी राशि जमा करके एक अदृश्य शक्ति को दी है, जिसने इस लिस्ट को जारी करने से रुकवा दिया है।

खबर यह भी- इंदौर में बीजेपी विधायकों ने लगाई बोलियां- मेरे 51 लाख रुपए, मेरे 15 लाख

खबर यह भी- इंदौर CA ब्रांच एसोसिएशन चुनाव में कर सलाहकार की एंट्री, होटलों में करा रहे पार्टी, भड़के सीए

दूसरे विभाग में तो हो गया उच्च पद

आश्चर्य इस बात का भी है कि पीएस अमित राठौर पंजीयन विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग के भी पीएस है, इन विभागों में तो उच्च पदनाम दे दिए गए हैं, पंजीयन में तो कुछ दिन पहले ही लिस्ट जारी हुई है। फिर जब आबकारी लिस्ट को वह खुद मंजूर कर चुके हैं तो इसे क्यों रोका गया है। इस संबंध में द सूत्र ने पीएस अमित राठौर को फोन किया और मैसेज भी डाला लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • आबकारी विभाग
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • वाणिज्यिक कर विभाग
  • जगदीश देवड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा