जबलपुर शराब सिंडिकेट की मनमानी, खुद दाम बढ़ाए, आबकारी अमले को खबर नहीं
Rahul Garhwal | Published:
Jabalpur Liquor Syndicate
जबलपुर में शराब सिंडिकेट अपनी मनमानी कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में लगातार शराब के दामों में 40 से 60 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। आबकारी विभाग के जिम्मेदारों को कोई खबर ही नहीं है।
नील तिवारी, JABALPUR. जबलपुर में चल रहे शराब के सिंडिकेट (Jabalpur Liquor Syndicate) को आबकारी विभाग हमेशा सिरे से नकारता हुआ नजर आता है, पर यही सिंडिकेट समय-समय पर अपना अस्तित्व दिखा ही देता है। अगर देसी मदिरा की ही बात करें तो पिछले कुछ दिनों में लगातार शराब के दामों में 40 से 60 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई। वहीं कल अचानक मदिरा के दामों में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई।
जब पूरा शहर नर्मदा जन्मोत्सव मनाने में व्यस्त था, तभी एक नई लिस्ट जारी की गई, जिसमें 80 और 60 रुपए में बिकने वाली देशी मदिरा के दाम 100 और 80 रुपए कर दिए गए। हैरानी की बात ये है की जिले की शराब दुकानों को नियंत्रित करने वाले आबकारी विभाग के जिम्मेदारों को भी इसकी सूचना नहीं है।
जबलपुर का शराब सिंडिकेट इतना निरंकुश हो चुका है कि अब उसे दाम बढ़ाने के लिए शासन से आदेश लेने की आवश्यकता ही नहीं है। सिंडिकेट में जुड़े बड़े व्यापारियों ने खुद ही नई लिस्ट जारी करके रातों-रात दाम बढ़ लिए हैं।
जब इस बारे में जबलपुर आबकारी विभाग के अधीक्षक जी.एल. मरावी से बात की गई तो उन्होंने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से ही इनकार कर दिया और अब इसके लिए अधीनस्त कर्मचारियों को जांच करने को आदेशित किया है।
ये खबर भी पढ़िए..
कमलनाथ के साथ ये MLA और मेयर जा सकते हैं BJP में, पढ़िए नाम
ये स्कॉलरशिप आसान करेंगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, नहीं होगी पैसों की कमी
शासकीय देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के ठेके बदलने वाले हैं, जिसके लिए बिडिंग प्रक्रिया होनी है। आबकारी नीति के अनुसार 1 अप्रैल से शराब के दाम बढ़ जाएंगे। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी शराब दुकानों के ठेकेदारों के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक में सहमति के बाद देर रात से ही नई लिस्ट जारी कर दाम बढ़ाए गए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले भी लगातार आबकारी विभाग में हो रही अनियमितताओं के सामने आने पर दुकानों को रेट लिस्ट ग्राहकों को जाहिर करने के आदेश दिए गए थे। उसके बाद ही कुछ दिनों में ही ये आदेश ठंडे बस्ते में चला गया और अब दोबारा मनमाने दामों पर शराब बेची जा रही है।
आबकारी विभाग के जिम्मेदारों को खबर नहीं
जब पूरा शहर नर्मदा जन्मोत्सव मनाने में व्यस्त था, तभी एक नई लिस्ट जारी की गई, जिसमें 80 और 60 रुपए में बिकने वाली देशी मदिरा के दाम 100 और 80 रुपए कर दिए गए। हैरानी की बात ये है की जिले की शराब दुकानों को नियंत्रित करने वाले आबकारी विभाग के जिम्मेदारों को भी इसकी सूचना नहीं है।
सिंडिकेट ने ही जारी कर दी नई लिस्ट
जबलपुर का शराब सिंडिकेट इतना निरंकुश हो चुका है कि अब उसे दाम बढ़ाने के लिए शासन से आदेश लेने की आवश्यकता ही नहीं है। सिंडिकेट में जुड़े बड़े व्यापारियों ने खुद ही नई लिस्ट जारी करके रातों-रात दाम बढ़ लिए हैं।
आबकारी अधीक्षक बोले- हमें जानकारी नहीं है
जब इस बारे में जबलपुर आबकारी विभाग के अधीक्षक जी.एल. मरावी से बात की गई तो उन्होंने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से ही इनकार कर दिया और अब इसके लिए अधीनस्त कर्मचारियों को जांच करने को आदेशित किया है।
ये खबर भी पढ़िए..
कमलनाथ के साथ ये MLA और मेयर जा सकते हैं BJP में, पढ़िए नाम
ये स्कॉलरशिप आसान करेंगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, नहीं होगी पैसों की कमी
1 अप्रैल से बढ़ने थे दाम, सांठगांठ से जारी हुई लिस्ट
शासकीय देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के ठेके बदलने वाले हैं, जिसके लिए बिडिंग प्रक्रिया होनी है। आबकारी नीति के अनुसार 1 अप्रैल से शराब के दाम बढ़ जाएंगे। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी शराब दुकानों के ठेकेदारों के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक में सहमति के बाद देर रात से ही नई लिस्ट जारी कर दाम बढ़ाए गए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले भी लगातार आबकारी विभाग में हो रही अनियमितताओं के सामने आने पर दुकानों को रेट लिस्ट ग्राहकों को जाहिर करने के आदेश दिए गए थे। उसके बाद ही कुछ दिनों में ही ये आदेश ठंडे बस्ते में चला गया और अब दोबारा मनमाने दामों पर शराब बेची जा रही है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel