सुनो भक्तो! धीरेंद्र शास्त्री की कथा करानी है तो खर्च करना होंगे पौने तीन करोड़ !
Arvind Sharma | Jul 13, 2024, 21:08 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-13T202515.677
जब 'द सूत्र' ने इस ऑडियो की पड़ताल की तो हिन्दू महासभा, महाराष्ट्र इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने दावा किया कि यह ऑडियो मयूरेश और अशोक शर्मा का ही है। ऑडियो इसी साल फरवरी 2024 का है।
BHOPAL. सुनो भक्तो ! यदि आपको बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा करानी है, दिव्य दरबार लगवाना है तो ढाई करोड़ से लेकर पौने तीन करोड़ रुपए तक खर्च करना होंगे। ये हम नहीं कर रहे, यह खुलासा धीरेंद्र शास्त्री के मुंबई के सेवादार और राजस्थान के एक समाजसेवी के बीच हुई बातचीत से हुआ है।
कथित तौर पर वायरल हुए इस ऑडियो में दावा है कि यह बातचीत धीरेंद्र शास्त्री के मुंबई के सेवादार मयूरेश कुलकर्णी और राजस्थान के समाजसेवी अशोक शर्मा के बीच की है। जब 'द सूत्र' ने इस ऑडियो की पड़ताल की तो हिन्दू महासभा, महाराष्ट्र इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने दावा किया कि यह ऑडियो मयूरेश और अशोक शर्मा का ही है। ऑडियो इसी साल फरवरी 2024 का है।
चलिए अब आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं। मार्च में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला स्थित गढ़ा गांव के बागेश्वर धाम में कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था। सूत्रों के अनुसार, इसी सिलसिले में मुंबई में मयूरेश और बागेश्वर धाम मित्र मंडल, महाराष्ट्र के अध्यक्ष अभिजीत गुलाबराव करंजुले ने नितिन उपाध्याय से संपर्क किया। दोनों ने नितिन से कहा कि कन्या विवाह सम्मेलन में वर पक्ष को देने के लिए 25 बाइक (मोटर साइकिल) कम पड़ रही हैं, इसके लिए किसी भक्त से संपर्क कराएं। इस पर नितिन ने दोनों को राजस्थान के अशोक शर्मा के नाम का सुझाव दिया। चूंकि अशोक शर्मा के एक करीबी चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लिहाजा, वे कथा कराना चाहते थे।
आपको बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री मंच से कई बार दावा कर चुके हैं कि उनकी कथा सबसे महंगी है, लेकिन वह आयोजक से एक रुपए दक्षिणा नहीं लेते। भक्त दान जरूर देते हैं।
अशोक शर्मा: महाराज जी की कथा का समय अप्रैल में मिल सकता है?
मयूरेश कुलकर्णी: अप्रैल का समय नहीं है। मई में महाराज की कथा का समय मिल जाएगा।
अशोक शर्मा: महाराज जी का लिफाफा कितना रहेगा?
मयूरेश कुलकर्णी: आपकी कैसी तैयारी है वहां पर?
अशोक शर्मा: तैयारी तो आप बताओ, कितना क्या बजट रहेगा?
मयूरेश कुलकर्णी: हनुमान कथा की पूरी व्यवस्था रखते हैं, उसका पूरा बजट ढाई, पौने तीन तक जाता है। उसमें सब चीजें आ गई। उसमें पंडाल का खर्चा आ गया। नेटवर्क की समस्या है। वीडियो कॉल करिए मेरे नंबर पर।
इसके बाद दोबारा कॉल होता है।
मयूरेश कुलकर्णी: महाराज का एक करोड़ रुपए जाता है।
अशोक शर्मा: एक करोड़ रुपए?
मयूरेश कुलकर्णी: उसमें सब आ गया-सब आ गया।
अशोक शर्मा: क्या-क्या आ गया उसमें?
मयूरेश कुलकर्णी: उसमें चार्टर्ड आ गया, स्टाफ का आना जाना हो गया। महाराज जी का आना जाना हो गया।
अशोक शर्मा: हां-हां
मयूरेश कुलकर्णी: यह सब चीजें आ गई।
अशोक शर्मा: नहीं-नहीं महाराज को लिफाफा कितना देना पड़ेगा, आने-जाने के अलावा।
मयूरेश कुलकर्णी: आने जाने के अलावा लिफाफा मतलब।
अशोक शर्मा: महाराज भी तो लेते हैं कुछ।
मयूरेश कुलकर्णी: वह संकलप रहता है वो। धाम के नाम पर जाता है। महाराज जी कुछ नहीं लेते।
अशोक शर्मा: फिर मैं पूछ रहा हूं कितना बजट, हेलिकॉप्टर के अलावा कितना रहेगा उनका पर्सनल।
मयूरेश कुलकर्णी: विदाउट चार्टेट 75 लाख तक जाएगा।
अशोक शर्मा: 75 लाख रुपए
मयूरेश शर्मा: हां हां
अशोक शर्मा: महंगा पड़ेगा जी रहने दो ।
मयूरेश कुलकर्णी: ठीक है।
हालांकि द सूत्र इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
आप सोच रहे होंगे कि जब यह मामला फरवरी का है तो अभी क्यों सामने आया। तो मसला ऐसा है कि पिछले दिनों ही इस मामले का ऑडियो बाजार में आया है। इसी ऑडियो को लेकर पिछले दिनों हिन्दू महासभा, महाराष्ट्र इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय और उनके परिवार से मारपीट की गई थी। नितिन ने पुलिस में केस दर्ज कराया, लेकिन जब हल नहीं निकला तो उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कथित तौर पर वायरल हुए इस ऑडियो में दावा है कि यह बातचीत धीरेंद्र शास्त्री के मुंबई के सेवादार मयूरेश कुलकर्णी और राजस्थान के समाजसेवी अशोक शर्मा के बीच की है। जब 'द सूत्र' ने इस ऑडियो की पड़ताल की तो हिन्दू महासभा, महाराष्ट्र इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने दावा किया कि यह ऑडियो मयूरेश और अशोक शर्मा का ही है। ऑडियो इसी साल फरवरी 2024 का है।
विस्तार से समझ लीजिए पूरा मामला
बाबा को कितना लिफाफा देना होगा? मयूरेश ने इसे लेकर राजस्थान के अशोक शर्मा से बातचीत की। जब अशोक ने उनसे पूछा कि बाबा को कथा के बाद 'लिफाफा' कितने का देना पड़ेगा? इस पर सेवादार मयूरेश ने कहा कि वह लिफाफा नहीं लेते। आयोजक जो संकल्प बागेश्वर धाम के नाम पर देते हैं, वही होता है। मयूरेश ने कहा कि एक कथा में बाबा के स्टाफ को लाने-ले-जाने में एक करोड़ का खर्च आता है। अशोक शर्मा ने कहा कि बाबा की कथा में उन्हें आने-जाने के अलावा कितना देना पड़ेगा। इस बात पर सेवादार मयूरेश ने कहा कि विद आउट चार्टर्ड (चार्टर्ड प्लेन) बाबा के स्टाफ सहित धाम के लिए 75 लाख रुपए की राशि देनी होगी। उसके बाद अशोक शर्मा ने कथा कराने से इनकार कर दिया। इसी बातचीत में सामने आया कि धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए ढाई करोड़ से लेकर पौने तीन करोड़ रुपए तक का खर्च आता है।
दक्षिणा नहीं लेते महाराज !
मयूरेश और अशोक शर्मा के बीच हुई बातचीत के प्रमुख अंश...
मयूरेश कुलकर्णी: अप्रैल का समय नहीं है। मई में महाराज की कथा का समय मिल जाएगा।
अशोक शर्मा: महाराज जी का लिफाफा कितना रहेगा?
मयूरेश कुलकर्णी: आपकी कैसी तैयारी है वहां पर?
अशोक शर्मा: तैयारी तो आप बताओ, कितना क्या बजट रहेगा?
मयूरेश कुलकर्णी: हनुमान कथा की पूरी व्यवस्था रखते हैं, उसका पूरा बजट ढाई, पौने तीन तक जाता है। उसमें सब चीजें आ गई। उसमें पंडाल का खर्चा आ गया। नेटवर्क की समस्या है। वीडियो कॉल करिए मेरे नंबर पर।
इसके बाद दोबारा कॉल होता है।
मयूरेश कुलकर्णी: महाराज का एक करोड़ रुपए जाता है।
अशोक शर्मा: एक करोड़ रुपए?
मयूरेश कुलकर्णी: उसमें सब आ गया-सब आ गया।
अशोक शर्मा: क्या-क्या आ गया उसमें?
मयूरेश कुलकर्णी: उसमें चार्टर्ड आ गया, स्टाफ का आना जाना हो गया। महाराज जी का आना जाना हो गया।
अशोक शर्मा: हां-हां
मयूरेश कुलकर्णी: यह सब चीजें आ गई।
अशोक शर्मा: नहीं-नहीं महाराज को लिफाफा कितना देना पड़ेगा, आने-जाने के अलावा।
मयूरेश कुलकर्णी: आने जाने के अलावा लिफाफा मतलब।
अशोक शर्मा: महाराज भी तो लेते हैं कुछ।
मयूरेश कुलकर्णी: वह संकलप रहता है वो। धाम के नाम पर जाता है। महाराज जी कुछ नहीं लेते।
अशोक शर्मा: फिर मैं पूछ रहा हूं कितना बजट, हेलिकॉप्टर के अलावा कितना रहेगा उनका पर्सनल।
मयूरेश कुलकर्णी: विदाउट चार्टेट 75 लाख तक जाएगा।
अशोक शर्मा: 75 लाख रुपए
मयूरेश शर्मा: हां हां
अशोक शर्मा: महंगा पड़ेगा जी रहने दो ।
मयूरेश कुलकर्णी: ठीक है।
हालांकि द सूत्र इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
फ्लैश बैक: मुख्य किरदार के परिवार पर हमला, 18 जुलाई को होगी सुनवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari