मप्र में ग्वालियर सबसे प्रदूषित शहर, दूसरे नंबर पर भोपाल, एआईक्यू 310 पर पहुंचा, इंदौर में भी हाल ठीक नहीं
Pratibha Rana | Nov 07, 2023, 24:00 IST
मप्र में ग्वालियर सबसे प्रदूषित शहर, दूसरे नंबर पर भोपाल, एआईक्यू 310 पर पहुंचा, इंदौर में भी हाल ठीक नहीं
एक ओर दिल्ली में भारी प्रदूषण की खबरें ही रही थीं, वहीं अब इस मामले मप्र के चार बड़े शहरों ने भी चिंता बढ़ा दी है। इनमें ग्वालियर और भोपाल प्रदूषण सबसे ज्यादा है।
Bhopal. एक ओर दिल्ली में भारी प्रदूषण की खबरें ही रही थीं, वहीं अब इस मामले में मप्र के चार बड़े शहरों ने भी चिंता बढ़ा दी है। इनमें ग्वालियर और भोपाल प्रदूषण सबसे ज्यादा है। इसी समय ग्वालियर (लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम महाराज वाड़ा) का 338 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) दर्ज किया गया, जो वेरी पुअर यानी बहुत खराब स्तर कहा जाता है, वहीं करीब 6 महीने बाद भोपाल में एक्यूआई माड्रेट से पुअर (खराब) स्थिति में पहुंचा गया। इसके चलते भोपाल (लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम पर्यावरण परिसर) प्रदेश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर है। इसके चलते पिछले कुछ दिन से भोपाल में पॉल्यूशन अब लाल रेखा की और बढ़ता दिखाई दे रहा है। बढ़ते प्रदूषण से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
पर्यावरण के जानकारों के अनुसार, ठंड के सीजन में आम तौर पर एक्यूआई बढ़ता ही है। ठंड में वाहनों से निकलने वाली हानिकारक गैसें एक्सपेंड नहीं हो पाती और वायुमंडल में ठहरी रहती हैं। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, गैस और धूल के कण वायुमंडल में देर तक ठहरते हैं। इससे एक्यूआई बढ़ता है, जो हानिकारक स्थिति तक पहुंच जाता है।
ठंड के सीजन में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण
भोपाल में सोमवार को एक्यूआई की स्थिति
- इलाका एक्यूआई
- पर्यावरण परिसर 310
- टीटी नगर 230
- ईदगाह हिल्स 220
मप्र के चार शहरों में पुअर से अधिक प्रदूषण
- शहर एक्यूआई
- ग्वालियर 338
- भोपाल 310
- इंदौर 282
- सिंगरौली 202
जानें एक्यूआई का स्तर स्थिति
- 0-50 गुड (बेहतर)
- 51-100 सटिसफैक्ट्री (औसत संतोषजनक)
- 101-200 मॉडरेट (औसत)
- 201-300 पुअर (खराब)
- 301-400 वेरी पुअर (बहुत खराब)
- 401-500 सीवियर (चिंताजनक)
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari