भोपाल में LNCT के ठिकानों पर ED की रेड, निजी खातों में फीस और स्कॉलरशिप डालने का आरोप

Manya Jain | Jun 23, 2026, 15:59 IST
Share
lnct group bhopal ed raid chouksey family
lnct group bhopal ed raid chouksey family

भोपाल के एलएनसीटी (LNCT) ग्रुप पर ईडी (ED) का बड़ा छापा। प्रमोटर चौकसे परिवार पर 200 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी का आरोप। ईओडब्ल्यू की एफआईआर के बाद ईडी ने शुरू की जांच।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल के LNCT Group पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की छापेमारी हुई है।
  • यह कार्यवाही 200 करोड़ रुपए की वित्तीय हेराफेरी के मामले में हो रही है।
  • ग्रुप के प्रमोटर चौकसे परिवार पर पहले से EOW का मामला दर्ज है।
  • छात्रों की फीस, स्कॉलरशिप और शिक्षा लोन को निजी कंपनियों में डायवर्ट का आरोप है।

EOW की जांच के बाद ED का एक्शन

एलएनसीटी ग्रुप भोपाल के बड़े शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है। इस ग्रुप के प्रमोटर चौकसे परिवार पर मध्यप्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW (Economic Offences Wing) ने 200 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले में FIR (First Information Report) दर्ज की थी।

EOW की इस जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय यानी ED (Enforcement Directorate) ने इस मामले को अपने दायरे में लिया। अब ED की टीम ग्रुप के शैक्षणिक संस्थानों और अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही है।

फीस और स्कॉलरशिप को निजी खातों में डाला

जांच एजेंसियों के मुताबिक इस मामले की जड़ छात्रों से जुड़ी है। ग्रुप के कर्ताधर्ताओं पर आरोप है कि छात्रों से बस फीस, हॉस्टल फीस और स्कॉलरशिप की रकम वसूली गई।

यह रकम शैक्षणिक संस्था या छात्रों के खाते में जानी चाहिए थी। लेकिन इसे चौकसे परिवार की निजी कंपनियों के खातों में भेज दिया गया। इनमें कल्चुरी कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड का नाम सामने आया है।

बैंक लोन का इस्तेमाल निजी संपत्तियों के लिए

आरोप यहीं नहीं रुकते। बैंकों से शिक्षा के नाम पर भारी लोन लिए गए। लेकिन इस रकम का इस्तेमाल पढ़ाई-लिखाई के लिए नहीं हुआ।

सूत्रों के मुताबिक इस पैसे से निजी संपत्तियां बनाई गईं। परिवार के सदस्यों के व्यक्तिगत काम भी इसी रकम से किए गए।

आस्था फाउंडेशन और सोसायटियों का जाल

जांच में यह भी सामने आया है कि आस्था फाउंडेशन सोसाइटीनाम की एक संस्था और कई अन्य सोसायटियों का इस्तेमाल किया गया। इनके जरिए वित्तीय हेराफेरी को अंजाम दिया गया।

इस तरह एक पूरा जाल बुना गया था। सामने से यह शिक्षा संस्था दिखती थी, लेकिन पीछे से पैसों की हेराफेरी होती रही।

भोपाल से बाहर भी फैला है मामला

यह मामला सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं है। एलएनसीटी ग्रुप के देशभर में कई शैक्षणिक संस्थान हैं। सूत्रों का कहना है कि ED की कार्यवाही इन सभी ठिकानों पर एक साथ चल रही है।

अभी जांच जारी है इसलिए विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

पूरे भोपाल में ED की कार्रवाई 120 ऑफिसर शामिल

भोपाल में ED की कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर एक साथ टीमों की तैनाती देखी गई। जानकारी के अनुसार श्यामला हिल्स में 20 अधिकारी, LNCT कोलार में 30, धर्मेंद्र गुप्ता के निवास पर 10, पूजा चोकसे के निवास पर 10, LNCT रायसेन रोड पर 20, LNCT इंदौर में 20 और CA के ऑफिस में 10 अधिकारी जांच और छापेमारी कर रहे। पूरे मामले में अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ की गई इस कार्रवाई को लेकर शहर में हलचल बनी है।

ये भी पढ़ें...

LNCT ग्रुप के चौकसे परिवार को एक और झटका, सुप्रीम कोर्ट ने आस्था सोसायटी के फंड उपयोग पर लगाई शर्त

चौकसे परिवार, LNCT ग्रुप को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने आस्था फाउंडेशन सोसायटी की संपत्ति खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक

Eetha Movie Teaser: तमाशा क्वीन बनकर बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी श्रद्धा कपूर

मुंबई फिल्म फेस्टिवल में छाई MP की 64 योगिनी मंदिर पर बनी डॉक्यूमेंट्री

Tags:
  • भोपाल
  • ईडी की छापेमारी
  • LNCT Group
  • आस्था फाउंडेशन सोसाइटी
  • lnct
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती