चौकसे परिवार, LNCT ग्रुप को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने आस्था फाउंडेशन सोसायटी की संपत्ति खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक

Sanjay Gupta | Feb 12, 2026, 19:16 IST
Share
choukse family
choukse family

आस्था फाउंडेशन सोसायटी में 200 करोड़ के घोटाले में चौकसे परिवार और LNCT ग्रुप फंसे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोसायटी की संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगाई है।

News in short

  • आस्था फाउंडेशन के 200 करोड़ के घोटाले में चौकसे परिवार का नाम सामने आया।
  • सुप्रीम कोर्ट ने आस्था फाउंडेशन की संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगाई।
  • ईडी ने पीएमएलए के तहत चौकसे परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया।
  • रिपोर्ट में सोसायटी के खातों से जुड़े वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा हुआ।
  • चौकसे परिवार ने सोसायटी के पैसे को अपने निजी ट्रस्ट में डायवर्ट किया।

News in detail

आस्था फाउंडेशन सोसायटी में 200 करोड़ से ज्यादा के घोटाले में फंसे चौकसे परिवार, LNCT ग्रुप को जोरदार झटका लगा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोसायटी की किसी भी संपत्ति के हस्तांतरण पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि सोसायटी की संपत्तियों की स्थिति यथावत रखी जाएगी। इस दौरान सुनवाई चलती रहेगी। सभी अपने जवाब पेश करेंगे। सोसायटी के 22 शैक्षणिक संस्थान है। इनमें मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने जारी किया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल सांघवी व अन्य बनाम रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसायटीज व अन्य मामले में आदेश दिया है। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरश और न्यायमूर्ति नोंगमेइकापम कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मामले की सुनवाई की।

इस दौरान हस्तक्षेप/इम्पलीडमेंट से जुड़े आवेदन पर कहा कि विवाद के अंतिम निस्तारण से पहले संपत्ति के हस्तांतरण की अनुमति देना ठीक नहीं है। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट अभिनव मल्होत्रा ने पैरवी की।



इस दौरान सभी अपने जवाब पेश कर दें

बेंच ने आदेश में यह भी कहा कि सभी पक्ष निर्धारित समयावधि में अपनी-अपनी लिखित दलीलें पूरी करें। अदालत ने प्रकरण को 19 मई 2026 को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई अब 19 मई को होगी। सुप्रीम कोर्ट के इस अंतरिम आदेश से सोसायटी की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार के लेन-देन या हस्तांतरण पर स्पष्ट रोक लागू हो गई है।

ईडी ने PMLA में किया है केस दर्ज

आस्था फाउंडेशन में 200 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू हुई। पूर्व प्रेसीडेंट अनिल संघवी की रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की फाइनेंशियल ऑडिट रिपोर्ट पर केस दर्ज हुआ। ईओडब्ल्यू ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।

इस रिपोर्ट के आधार पर अक्टूबर 2025 में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया। एलएनसीटी के जय नारायण चौकसे, अनुपम चौकसे, धर्मेंद्र गुप्ता, श्वेता चौकसे, पूनम चौकसे, पूजा चौकसे, आशीष जायसवाल समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 61, 316, 318, 338 और 336(3) के तहत आर्थिक अपराध का केस दर्ज है। सभी आरोपियों को ईडी ने अपनी ईसीआईआर के तहत जांच में लिया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में बढ़ा डिजिटल सवालों का ट्रेंड, 16 फरवरी से सत्र की शुरुआत

'द सूत्र' के पास पूरे सौ पन्नों की रिपोर्ट

इस मामले में चौकसे परिवार ने जिस तरह से घोटाला किया है वह चौंकाने वाला है। आस्था फाउंडेशन और इसके खातों को निजी मल्कियत समझकर जमकर लूटा गया। 'द सूत्र' के पास एक्सक्लूसिव तौर पर इस मामले की सौ से ज्यादा भी ज्याद पन्नों की फाइनेंसियल रिपोर्ट मौजूद है जिसका खुलासा द सूत्र द्वारा किया गया था।

ऑडिट कमेटी ने इन खातों को देखा

फारेंसिक ऑडिट कमेटी ने एक अप्रैल 2021 से फरवरी 2025 तक आस्था फाउंडेशन फॉर एजुकेशन सोसायटी कनाडिया रोड इंदौर जो रजिस्टर्ड सोसायटी है। इसके खातों की पूरी जांच की। इस सोसायटी के तहत, एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज, सेफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज, एलएनसीटी स्कूल ऑफ फार्मेसी, एलएन पेरामेडिकल कॉलेज, एलएनसीटी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, सेफ स्कूल ऑफ नर्सिंग, सेवाकुंज हॉस्पिटल और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर का संचालन होता है।

बस और होस्टल की फीस अपने निजी ट्रस्ट में डाल दी

रिपोर्ट में बताया गया है कि बस और होस्टल के लिए मिली करीब 8.22 करोड़ की राशि को सोसायटी ने चौकसे परिवार की कंपनी कल्चुरी कांट्रेक्टर्स लिमिटेड को दे दी। इसके लिए एक कागज पर समझौता दिखाय गया कि बस और होस्टल का मेंटनेंस कल्चुरी द्वारा किया जाएगा। जबकि होस्टल की बिल्डिंग खुद सोसायटी की थी। लेकिन इसके बाद भी कल्चुरी से करार दिखाकर पूरी फीस का डायवर्सन कल्चुरी को कर दिया गया। इसमें जो बस का मैनेंजट बताया गया वह भी सेफ इंस्ट्टीयूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज की ही है।

इंदौर कांग्रेस ऑडियो कांड में चिंटू चौकसे ने दिग्विजय सिंह को दी सफाई, पर माफी नहीं

लोन लिया सोसायटी ने दे दिया चौकसे परिवार को

रिपोर्ट में है कि सोसायटी के नाम पर बैंकों से करोड़ों का लोन उठाया गया। एक बार तो 21 दिन के भीतर 21.90 करोड़ का लोन लिया गया। यह लोन राशि चौकसे परिवार के एचके कल्चुरी ट्रस्ट को टर्म लोन के रूप में शिफ्ट कर दी गई। इसमें चौकसे परिवार के लोग ही सदस्य है।

एसबीआई से नवंबर 2023 में 20 करोड़ का लोन लिया इसमें से 12 करोड़ ट्रस्ट को 1 दिसंबर 2023 को शिफ्ट हुए।
23 अगस्त 2021 को आईसीआईसीआई कॉर्पोरेट से 21 करोड़ का लोन लिया गया। इसमें से 5 करोड़ ट्रस्ट को दिए गए। इसके बाद एचडीएफसी से 5-5 करोड़ के दो लोन लिए गए। इनमें से एक बार 5 करोड़ और एक बार 2 करोड़ ट्रस्ट को शिफ्ट हो गए।

चिंटू चौकसे ने सराफा लिस्ट में उठाए सवाल, बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों पर भी साधा निशाना

सोसायटी के खातों की राशि ट्रस्ट में लगातार आना-जाना

रिपोर्ट में है कि सोसायटी के खातों को करंट खाते जैसा यूज किया गया। सोसायटी के खातों के हिसाब से कल्चूरी ट्रस्ट पर उनका 19.72 करोड़ का बैलेंस बकाया था। लेकिन ट्रस्ट के हिसाब से यह चोरी है। इस पूरे मामले में 5.52 करोड़ का हिसाब ही नहीं मिला।

आस्था फाउंडेशन सोसाइटी में 200 करोड़ का घोटाला, EOW की FIR में फंसा LNCT का चौकसे परिवार

एलएनसीटी को गया 19.72 करोड़

रिपोर्ट में बताया गया है कि सोसायटी के खातों में 20.17 करोड़ रुपए में से 19.66 करोड़ एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के खातों में गए। इसके अलावा, कार्पस फंड से बदलानी ने भी 31.73 करोड़ रुपए लिए।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • द सूत्र
  • आस्था फाउंडेशन सोसाइटी
  • lnct
  • चौकसे परिवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज