चिंटू चौकसे ने सराफा लिस्ट में उठाए सवाल, बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों पर भी साधा निशाना

Sanjay Gupta | Nov 29, 2025, 18:48 IST
Share
indore sarafa chaupati bjp congress
Photograph: (The Sootr)

इंदौर की सराफा चौपाटी की लिस्ट में सांठगांठ के आरोप लगे हैं। कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं। चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि लिस्ट में अपनों को फायदा हुआ। उन्होंने कुछ नामों और दुकानों पर आपत्ति जताई।

Indore. इंदौर की प्रसिद्ध सराफा चौपाटी की लिस्ट में लग रहे सांठगांठ के आरोपों के बीच कांग्रेस भी कूद पड़ी है। निगम नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने लिस्ट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि इस लिस्ट को देखकर लग रहा है कि इसमें लेन-देन हुआ है। अपनों को लाभ पहुंचाया गया है।

लिस्ट में इन नामों पर उठाया गया सवाल

चिंटू चौकसे ने लिस्ट में कई नाम और दुकानों को लेकर आपत्ति उठाई है।

1- लिस्ट में 37 नंबर पर आदेश पराठा सेंटर है जो बीजेपी के पूर्व नगराध्यक्ष कैलाश शर्मा के भाई प्रेमप्रकाश शर्मा की है।

2- एक ही परिवार में दो दुकान आवंटित की गई। इसमें लिस्ट नंबर 26 पर प्रकाश कुल्फी जो बंटी यादव की व 31 नंबर पर प्रकाश कुल्फी फालूदा है जो उन्हीं के परिवार के प्रकाश यादव की है।

3- लिस्ट में 23, 28, 33, 41, 42, 43, 60, 62 व 69 नंबर पर जो दुकान है। वह फास्ट फूड, पान, चाइनीज आइस गोला, कोकोनट क्रश बेचने वालों को जगह दी गई है।

4- लिस्ट में 27 नंबर पर नीमा कुल्फी है, जिनकी पहले ही पक्की दुकान है फिर स्टाल लगाने की मंजूरी क्यों दी गई।

ये भी पढ़ें...इंदौर का सराफा चौपाटी विवाद: पारंपरिक 69 दुकानों की सूची जारी, व्यापारी आपस में भिड़े

ये भी पढ़ें...सराफा चौपाटी दुकानदारों के आगे बेबस इंदौर नगर निगम, जानें क्या है पूरा मामला

केवल मिठाई की दुकान लगे

चौकसे ने कहा कि परंपरा के अनुसार पहले यहां केवल मिठाई की दुकान लगती थी। इन्हें बनाकर लाया जाता था और यहां केवल बेचा जाता था। अभी भी यही करना चाहिए, इससे सुरक्षा को लेकर भी खतरा नहीं रहेगा। यहां गैस-चूल्हे होने से खतरा होता है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

ये भी पढ़ें...इंदौर सराफा चौपाटी में कैसे बनी 69 की सूची, अभी भी चाइनीज फूड, पिज्जा के नाम

लिस्ट में अभी केवल 69 नाम

इस लिस्ट में अभी केवल 69 नाम है। इसे लेकर ही पूरा बवाल हो रहा है। हालांकि, महापौर पुष्यमित्र भार्गव कह चुके हैं कि लिस्ट की स्क्रूटनी होगी। यदि गलत नाम है तो हटेंगे और जो सही छूट गए हैं, उन्हें जोड़ेंगे। बाकी जो बाहर हुए हैं उन्हें भी कोई विकल्प दिया जाएगा।

दूसरी तरफ, निगम अधिकारियों का साफ कहना है कि हमारी चिंता सुरक्षा व्यवस्था है। इसमें किसके नाम है या नहीं, यह एसोसिएशन ही तय कर रही है। इसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं है।

क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़ साफ कह चुकी हैं कि चाइनीज, मोमो के स्टॉल नहीं होना चाहिए। उन्होंने भी यही कहा है कि सुरक्षा सबसे अहम है।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (29 नवंबर): मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क, पूर्वी भारत में बारिश तो पश्चिम में बढ़ेगी ठंड

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • विधायक मालिनी गौड़
  • सराफा चौपाटी
  • कैलाश शर्मा
  • चिंटू चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा