लोकसभा चुनाव: BJP कर रही हर बूथ पर कांग्रेस को मात देने की तैयारी
BP shrivastava | Mar 02, 2024, 23:34 IST
शनिवार को भोपाल में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति ने तैयारियों पर मंथन किया और कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा (BJP) अब प्रदेश में 64523 बूथों के कांग्रेस मुक्त करने की रणनीति बनाने में जुट गई है। शनिवार को भोपाल में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति ने तैयारियों पर मंथन करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपे।
संजय शर्मा, BHOPAL. लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा (BJP) अब प्रदेश में 64523 बूथों के कांग्रेस मुक्त करने की रणनीति बनाने में जुट गई है। केंद्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद शनिवार को भोपाल में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति ने तैयारियों पर मंथन करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंप दिए हैं। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शनिवार को लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत दक्षिण- पश्चिम विधानसभा के बूथ पर पहुंचे और राम-राम अभिवादन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लाभार्थी परिवार को सौंपा। बैठक में घर- घर संपर्क के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मतदाताओं तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने, विपक्षी दल के आरोप- प्रत्यारोपों के जवाब सहित हर मोर्चे पर घेरने की भी रणनीति पर चर्चा की गई।
चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए दायित्व संभालने वाले कार्यकताओं के साथ जीत की रणनीति पर मंथन किया। कई राज्यों में भाजपा के लिए चुनाव प्रबंधन की कमान संभाल चुके यूपी सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रदेश की सभी 29 सीटों को जीतने का मंत्र भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया किस यह पहली औपचारिक बैठक थी, जिसमें पार्टी के लिए चुनाव प्रबंधन का दायित्व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। ये प्रदेश में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ टीम स्पिरिट के साथ अपने- अपने दायित्वों के आधार पर काम करेंगे। प्रत्येक बूथ पर 370 वोट यानी पार्टी का 10 परसेंट वोट शेयर कैसे बढ़े, चुनाव की रणनीति को कैसे मजबूत बनाएं, इसके लिए 64,523 बूथों पर टीम पहले से ही काम कर रही हैं।
आज से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लाभार्थी सम्पर्क अभियान भी शुरू हुआ है। बैठक में संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा के साथ रणवीर रावत, भगवानदास सबनानी, हेमंत खंडेलवाल, राव उदयप्रताप, भी मौजूद रहे।
वीडी शर्मा ने कहा भाजपा की ताकत वे हितग्राही हैं जिन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। गरीबों के जीवन को बदलने का अभियान, गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का अभियान भाजपा की मोदी सरकार ने चलाया है। देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और मप्र में ढाई करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। दुनिया में भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं ने हितग्रहिओं को ताकत दी है। उसी का परिणाम यह हितग्राही संपर्क अभियान है। इसमें भाजपा नेतृत्व, पीएम से लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सहित नगरीय निकाय के अध्यक्ष, पार्षद, पंच- सरपंच और जनप्रतिनिधि दो, तीन और चार मार्च को घर -घर जाकर हितग्रहियों से मिलेंगे। प्रधनमंत्री की चिट्ठी के साथ उनका संदेश उन्हें देंगे। इन घरों पर स्टीकर लगाएंगे और सरकार की योजनाओं के पेम्फलेट देंगे। इसमें पार्टी के 64000 से ज्यादा कार्यकर्ता लग रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के एमपी आने के मीडिया के सवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा जिनका इतिहास ही भारत को तोड़ने का रहा है वे देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी पहले भी न्याय यात्रा लेकर प्रदेश में आये थे, क्या हुआ ? जिन क्षेत्रों से उनकी यात्रा निकली थी वहां की 22 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। राहुल जनता की आंखों में धूल झौंकने आ रहे हैं, लेकिन यहां परिदृश्य साफ है। यहां धूल झौंकी ही नहीं जा सकती, क्योंकि हमने पूरी तरह सफाई कर दी है। प्रदेश की जनता 64,523 बूथों को कांग्रेसमुक्त करने तैयार है।
राघौगढ़ की जनता दिग्विजय सिंह से पूछ रही है की कांग्रेस ने देश और दुनिया के आराध्य और करोड़ों लोगों के मन में विराजने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को क्यों नकारा ? आपने अपमान किया है भारत की संस्कृति, भारत के आध्यात्म का, देश के मान- सम्मान का। राहुल गांधी जी इसका जवाब जनता पूछ रही है। मध्यप्रदेश में कदम रखने से पहले इसका जवाब दीजिए। राहुल प्रदेश में कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोकने आ रहे हैं। दूसरी ओर जनता बीजेपी को आशीर्वाद देने को तैयार है।
जीत की रणनीति पर मंथन

मोदी की कल्याणकारी योजनाओं ने दी गरीबों को ताकत

' जिनका इतिहास देश को तोड़ने का, वे जोड़ने की बात ना करें '
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के एमपी आने के मीडिया के सवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा जिनका इतिहास ही भारत को तोड़ने का रहा है वे देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी पहले भी न्याय यात्रा लेकर प्रदेश में आये थे, क्या हुआ ? जिन क्षेत्रों से उनकी यात्रा निकली थी वहां की 22 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। राहुल जनता की आंखों में धूल झौंकने आ रहे हैं, लेकिन यहां परिदृश्य साफ है। यहां धूल झौंकी ही नहीं जा सकती, क्योंकि हमने पूरी तरह सफाई कर दी है। प्रदेश की जनता 64,523 बूथों को कांग्रेसमुक्त करने तैयार है।
राघौगढ़ की जनता दिग्विजय सिंह से पूछ रही है की कांग्रेस ने देश और दुनिया के आराध्य और करोड़ों लोगों के मन में विराजने वाले भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को क्यों नकारा ? आपने अपमान किया है भारत की संस्कृति, भारत के आध्यात्म का, देश के मान- सम्मान का। राहुल गांधी जी इसका जवाब जनता पूछ रही है। मध्यप्रदेश में कदम रखने से पहले इसका जवाब दीजिए। राहुल प्रदेश में कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोकने आ रहे हैं। दूसरी ओर जनता बीजेपी को आशीर्वाद देने को तैयार है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari