लोकसभा चुनाव के बाद मोहन भागवत ने क्यों कहा चुनौतियों के लिए तैयार रहें

Jitendra Shrivastava | Jun 02, 2024, 19:04 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के भोपाल में चल रहे कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जिज्ञासा सत्र में शिक्षार्थियों को संबोधित किया। इस सत्र में संघ प्रमुख ने समाज और प्रकृति हित में किए जाने वाले संकल्पों के बारे में विस्तार से बताया...

भोपाल के शारदा विहार में चल रहे कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में आरएसएस ( RSS ) प्रमुख मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat ) ने जिज्ञासा सत्र में शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख बोले कि चुनौतियां आती रहेंगी। इनसे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि दृढ़ता से इनका सामना करने के लिए तैयार रहें। आदर्श जीवन शैली अपनाएं, यह शैली चुनौतियों से लड़ने में सफल होगी। संघ के संकल्प और विचारधारा उत्कृष्ट राष्ट्र की परिकल्पना करता है, इसी परिकल्पना में सभी उत्तर निहित है।

शताब्दी वर्ष के विजन को स्वयंसेवकों से साझा किया

RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ से जुड़ी कई गतिविधियों पर विचार रखे और मंथन किया। वह कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के जिज्ञासा सत्र में प्रबोधन दे रहे थे। संघ प्रमुख ने प्रबोधन में संघ की कार्यशैली, आदर्श संकल्प, उत्कृष्ट राष्ट्र निर्माण के बिंदू और संघ द्वारा समाज व प्रकृति हित में किए जाने वाले संकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। वे राजधानी भोपाल के शारदा विहार स्थित विद्यालय में चल रहे अभ्यास वर्ग में 3 दिन तक रहे। डॉ. मोहन भागवत ने संघ के शताब्दी वर्ष के लिए बनाए गए विजन को स्वयंसेवकों से साझा किया। उन्होंने हिंदू राष्ट्र और सामाजिक समसरता के लिए चलाए जाने वाले प्रकल्पों के बारे में चर्चा की। समाज में चलने वाले सामाजिक आयामों को और गतिशील बनाने पर भी अपने विचार रखे।

आज संघ प्रमुख भोपाल से हो जाएंगे रवाना

संघ प्रमुख बीते दो दिनों से भोपाल में हैं। वे इस कार्यकर्ता विकास वर्ग में आज जिज्ञासा समाधान सत्र में प्रशिक्षणार्थी स्वयंसेवकों के सवालों और जिज्ञासाओं पर जवाब दिए। आज संघ प्रमुख भोपाल से रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर किसी की एंट्री नहीं शारदा विहार परिसर में जहां संघ का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहा है। उस परिसर में प्रशिक्षणार्थियों के अलावा किसी की भी एंट्री नहीं हैं। यहां तक कि कार्यक्रम के दौरान के फोटो भी शेयर नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि संघ से जुडे़ पदाधिकारियों का कहना है कि ये प्रशिक्षण वर्ग हमारा आंतरिक मामला है। इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता नहीं होती।

कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 में कुल 382 शिक्षार्थी आए

4 प्रांतों के 382 स्वयंसेवक ले रहे प्रशिक्षणसंघ की रचना में मध्य क्षेत्र में चार प्रांत हैं- छत्तीसगढ़, महाकौशल, मालवा और मध्यभारत। इन चारों प्रांतों से कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 में कुल 382 शिक्षार्थी आए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ से 78, महाकौशल से 85, मालवा से 118 और मध्यभारत से 97 चयनित स्वयंसेवक शामिल हैं। वर्ग के संचालन के लिए 19 अधिकारियों की संचालन टोली है। जिसमें सर्वाधिकारी के अलावा वर्ग पालक अशोक पोरवाल और वर्ग कार्यवाह बलवंत राव इत्यादि शामिल हैं।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आरएसएस
  • मोहन भागवत
  • Mohan Bhagwat
  • कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड