/sootr/media/media_files/6GH3XcxvcSoWSYcRrnVa.jpg)
BHOPAL. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान ( third phase voting ) में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई। शाम 6 बजे तक इन 9 सीटों पर 63.66% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा दिग्विजय की सीट राजगढ़ में मतदान हुआ है। यहां 72.99% वोटर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शिवराज सिंह चौहान की सीट विदिशा में 70.35% तो सिंधिया की सीट गुना में 69.34% वोटिंग हो चुकी है। सबसे कम भिंड सीट पर 52.91% मतदान हुआ। इससे पहले मतदान केंद्रों पर सुबह के समय लंबी-लंबी कतारें नजर आई। हालांकि, दोपहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही ये संख्या कम हुई। शाम होते ही फिर से वोटर्स पोलिंग बूथों पर आने लगे। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर छिटपुट घटनाएं सामने आई। कुछ जगहों पर लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार भी किया।
तीसरे चरण की 9 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल पर कुल 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
मध्यप्रदेश में नौ सीटों पर वोटिंग...
सीट 2014 2019 2024
मुरैना 50.24% 61.89% 55.77%
भिण्ड 45.63% 54.42% 52.91%
ग्वालियर 52.73% 59.78% 58.86%
गुना 60.77% 70.32% 69.34%
सागर 58.61% 65.51% 62.06%
विदिशा 65.63% 65.70% 70.35%
भोपाल 57.79% 74.39% 60.99%
राजगढ़ 64.00% 79.46% 72.99%
बैतूल 66.48% 78.15% 69.68%
(नोट: 2024 के मतदान के आंकड़े शाम 6 बजे तक)
#LokSabhaElections2024 अंतर्गत तीसरे चरण के लिए प्रदेश के सभी 9 संसदीय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक इन क्षेत्रों का औसत मतदान 66.12 % रहा : अनुपम राजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र @rajivkumarec @ECISVEEP @SpokespersonECI #ChunavKaParv pic.twitter.com/dBD33cZ0gv
— Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh (@CEOMPElections) May 7, 2024
बसपा प्रत्याशी को पुलिस लाइन में बैठाने पर हंगामा
मुरैना में हंगामा हो गया। यहां शहर की पंचायती धर्मशाला में बसपा प्रत्याशी रमेश चंद्र गर्ग के समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि रमेश गर्ग को बाहर निकालो। उनको जबरन पुलिस लाइन में क्यों बैठा रखा है। भाजपा के लोग खुलेआम गड़बड़ी कर रहे हैं। हंगामा कर रहे इन लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस लाठी भी चलाती नजर आई।
भिंड में दो पक्षों में मारपीट में 6 लोग घायल
भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के भदौरिया पुरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर बहस हुई। जो इतनी बढ़ी की एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
पीएम नरेंद्र मोदी की 24 के चुनाव में 2047 के वोटर पर ऐसे पड़ी नजर, देखें वीडियो
दबंगों पर दलितों के घर जलाने के आरोप
मुरैना के बानमोर क्षेत्र के रांचोली गांव में जाटव समाज के लोग जब वोट डालने के लिए गए तब उन्हें पता लगा कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। उनका आरोप है कि उन्होंने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उनके घर जला दिए। मुरैना शहर की पंचायती धर्मशाला में बसपा प्रत्याशी रमेश चंद्र गर्ग के समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि रमेश गर्ग को बाहर निकालो। उनको जबरन पुलिस लाइन में क्यों बैठा रखा है। बीजेपी के लोग खुलेआम गड़बड़ी कर रहे हैं। हंगामा कर रहे इन लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस लाठी भी चलाती नजर आई।
मतदान के दौरान हुई छिटपुट घटनाओं पर एक नजर...
- मुरैना में कांग्रेस कैंडिडेट सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग डंप कराने के आरोप लगाए।
- मंत्री एंदल सिंह कंसाना के मुरैना गांव गाड़ी खेड़ा में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
- राजगढ़ में शराब पीकर अभद्रता कर रहे पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। यहां पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को नजरबंद भी किया है।
- राजगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का कहना है कि चाचौड़ा में एक बूथ पर 11 वोट डले और ईवीएम 50 बता रही थी।
- राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवगढ़ में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।