5 करप्ट अफसरों की काली कमाई अब होगी जब्त, किसी के यहां डब्बों में मिला कैश, किसी ने खरीदा सोना

Rohit Sahu | May 22, 2025, 11:03 IST
Share
mp news lokayukta
mp news lokayukta

एमपी में 5 भ्रष्ट अफसरों की 9 करोड़ की संपत्ति जब्ती के लिए लोकायुक्त ने कोर्ट में प्रकरण लगाए है। इन अफसरों ने काली कमाई कर पत्नी और बच्चों के नाम पर संपत्ति खरीदी।

लोकायुक्त संगठन ने सरकारी अफसरों की अघोषित संपत्तियों का पर्दाफाश करते हुए पांच अफसरों की 9 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त करने के लिए कोर्ट में केस दायर किए हैं। इन अफसरों ने अपनी मूल आय से 300-400 गुना अधिक काली कमाई जमा कर, पत्नियों और बच्चों के नाम पर प्लॉट, मकान और बैंक खाते खोलकर पैसे जमा कर रखे थे।

रिश्तेदारों के नाम संपत्ति, नहीं दिखा पाए कमाई

लोकायुक्त की जांच में खुलासा हुआ कि जिन परिजनों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति है, उनके पास आय का कोई वैध जरिया ही नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि अफसरों ने अपने भाई, बहन, मां, बेटा, बेटी तक के नाम पर संपत्ति कर रखी थी। साथ ही इनके पास इनकम का कोई वैलिड प्रूफ नहीं मिला।

आबकारी सहायक आयुक्त समेत ये सरकार अफसर शामिल

  • जगदीश राठी, सहायक आबकारी आयुक्त ने अपनी पत्नी, बेटी और अन्य रिश्तेदारों के नाम से कुल 3.15 करोड़ की अवैध संपत्ति जमा की थी। उनका तबादला सागर जिले में था, लेकिन उन्होंने इंदौर में संपत्तियां खरीदीं।
  • नवलसिंह जामोद, पूर्व आबकारी उपायुक्त ने खुद समेत 7 परिजनों के नाम से संपत्तियां खरीदी थीं। उनके बिस्तर के नीचे से भी नोटों की गड्डियां मिली थीं। उनकी 37.25 लाख की संपत्ति जब्त की जा रही है।
  • अश्विनी नायक, पूर्व कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी के घर किचन के डिब्बों में भी कैश मिला। उनकी 76.49 लाख की संपत्ति आय से अधिक पाई गई है।
  • बाबूलाल पटेल, पूर्व लिपिक (जनपद पंचायत) ने अपनी पत्नी और बेटे के नाम पर 1.24 करोड़ की संपत्ति जुटाई थी।
  • गुरुकृपाल सिंह सुजलाना, एक मामूली टाइमकीपर, लेकिन 4.73 करोड़ की संपत्ति जमा कर बड़े अफसरों को भी पीछे छोड़ दिया।

पहले ही दोषी साबित हो चुके कई अफसर

इन मामलों के अलावा भी पिछले 8 महीनों में 12 अफसरों को कोर्ट से सजा हो चुकी है। इनमें शिक्षा, आदिम जाति, राजस्व, सहकारी बैंक और पटवारी स्तर के अफसर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें...इंदौर में बीजेपी विधायकों, नगर अध्यक्ष की बात नहीं मानी तो हड़ताली DAVV कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई, 2 कर्मचारी नेता निलंबित

इन अफसरों को मिली सजा

  • विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामदास पाटीदार
  • आदिम जाति विभाग के दीपक व्यास
  • शिक्षा विभाग के गजेंद्र देशमुख
  • पटवारी श्याम सिंह
  • स्कूल प्राचार्य मथुराप्रसाद
  • बीआरसी त्रिलोक सिंह
  • बैंक मैनेजर लखनलाल और सुनील
  • साख संस्था अध्यक्ष तेरसिंह
  • कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश और अनिल
यह भी पढ़ें...बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की भोपाल, सीहोर और रायसेन की करोड़ों की जमीन शत्रु संपत्ति विवाद में

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अफसर | करप्शन

Tags:
  • MP News
  • लोकायुक्त
  • मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अफसर
  • सरकारी अफसर
  • करप्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती