कंडवाल ने 10.83 करोड़ की काली कमाई के लिए पत्नी को सिलाई-बुनाई करना बताया

Sanjay Gupta | Jun 11, 2026, 22:46 IST
Share
ज्वाइंट डायरेक्टर कंडवाल ने 10.83 करोड़ की काली कमाई
ज्वाइंट डायरेक्टर कंडवाल ने 10.83 करोड़ की काली कमाई

इंदौर में महिला व बाल विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण कंडवाल के यहां बुधवार को हुए लोकायुक्त छापे की जांच पूरी हो गई है। उनकी नौकरी से कमाई 2.80 करोड़ थी। लेकिन व्यय 10.83 करोड़ पाया गया।

INDORE. इंदौर में महिला व बाल विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर (joint director) लक्ष्मीनारायण कंडवाल की आय 287 फीसदी अधिक निकली है। उनकी कुल 30 साल की नौकरी हुई थी, इस दौरान वेतन के रूप में 2.50 करोड़ रुपए मिले।

लोकायुक्त ने जब छापा मारकर जांच की तो कुल खर्च 10.83 करोड़ रुपए मिला। यानी आठ करोड़ रुपए की काली कमाई निकली। लोकायुक्त ने बुधवार अलसुबह चोइथराम मंडी स्थित स्कीम नंबर-103 में कंडवाल के ठिकाने पर छापा मारा था। इसके बाद विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर तीन जगह और जांच की।

पत्नी की सिलाई-बुनाई से दिखाई आय

कंडवाल ने अपनी आय से अधिक कमाई को खपाने के लिए अन्य आय के स्त्रोत बताए हुए थे। इसमें पत्नी की कमाई भी बताई थी। इसके लिए बताया गया कि वह सिलाई-बुनाई का काम करती है। वहीं बेटों के डिपार्टमेंटल स्टोर और जिम से मिलने वाले किराए से आय होना बताया। डिपार्टमेंटल स्टोर का टर्नओवर हर माह एक लाख रुपए और जिम से करीब सवा लाख रुपए प्रति माह किराया बताया।

लोकायुक्त ने बताया यह सब मिला छापे में

कुल आय- वेतन से कमाई 30 साल की नौकरी में ढाई करोड़ रुपए, खेती से आय 30 लाख रुपए। कुल आय 2.80 करोड़ रुपए

व्यय इस तरह से किया

लॉकर में 25 लाख की ज्वेलरी- बैंक ऑफ इंडिया की सांठा बाजार, सराफा शाखा में कंडवाल के नाम से एक लॉकर मिला है। लॉकर की तलाशी में 25 लाख रुपए से अधिक मूल्य का सोना मिला।

भवन बनाने व जमीन खरीदी में - इस पर कुल 9.76 करोड़ रुपए खर्च।
घर में मिला सामान कीमत- 38.48 लाख।
डिपार्टमेंटल स्टोर में सामग्री- 35.73 लाख।
जिम में लगे सामान की कीमत- 2.71 लाख।
घर में मिली ज्वेलरी- 4.89 लाख।
कुल व्यय 10 करोड़ 82 हजार 73 हजार 089/-रुपए।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर विधायक मालिनी गौड़ के करीबी वीरेंद्र शेंडगे और साथियों की मारपीट कैमरे में रिकॉर्ड

लोकायुक्त इंदौर में 10 हजार की रिश्वत में पकड़ाए जूनियर इंजीनियर ने लेटर लिखकर चीफ इंजीनियर कामेश श्रीवास्तव को बताया जिम्मेदार

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, BJP के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते

छुट्टियों में घर सूना छोड़कर जा रहे हैं? पहले पढ़ लीजिए मध्यप्रदेश की ये चौंकाने वाली खबर

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • लोकायुक्त
  • लोकायुक्त इंदौर
  • joint director
  • लक्ष्मीनारायण कंडवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई