लोकायुक्त कार्रवाई : DPI के बाबू को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Jitendra Shrivastava | Sept 13, 2024, 19:03 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ बाबू को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। DPI का ये बाबू ट्रांसफर की धमकी देकर शासकीय शिक्षक से 25 हजार रुपए की मांग कर रहा था...

BHOPAL. मध्यप्रदेश के भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ बाबू विश्वराज सिंह बैस को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने ये कार्रवाई शुक्रवार, 13 सितंबर को की। लोक शिक्षण संचालनालय का बाबू परवलिया सड़क के जनशिक्षक विक्रम सिंह पचवारिया से ट्रांसफर करने की धमकी देकर 25 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

रिश्वत की राशि किश्तों में देने की बात कही

दरअसल, डीपीआई का बाबू विश्वराज सिंह शिक्षा विभाग में सहायक ग्रेड-3 में पदस्थ है। शिकायतकर्ता विक्रम सिंह पचवारिया ने बताया कि विश्वराज सिंह मेरा स्थानांतरण कराने की धमकी देकर 80 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने फरियादी से आरोपी से फोन पर बात करने को कहा। फरियादी शिक्षक ने जब फोन पर एकमुश्त राशि देने में असमर्थता बताई तो आरोपी ने राशि किश्तों में देने की बात कही।

लोकायुक्त ने ऐसे बिछाया जाल

स्थानांतरण की धमकी देकर रिश्वत की मांग कर रहे DPI के बाबू फरियादी शिक्षक विक्रम सिंह से राशि किश्तों में लेने पर राजी हो गया और 25 हजार रुपए की पहली किश्त लेकर ऑफिस बुलाया। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए फरियादी को रुपए लेकर भेजा और मौके पर ही बाबू विश्वराज सिंह को भोपाल की लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी पर अपराध धार 7 भ्रष्टाचार अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • रिश्वत
  • Lokayukta action
  • लोकायुक्त कार्रवाई
  • लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल
  • DPI का बाबू
  • DPI Babu arrested
  • 25 thousand bribe
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा