लोकायुक्त कार्रवाई : बिल के बदले मांगा 10 प्रतिशत कमीशन, हिस्से में आई गिरफ्तारी

Ravi Singh | Oct 03, 2024, 19:07 IST
Share
indore bribe
indore bribe

मध्‍य प्रदेश के अलीराजपुर में शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को लोकायुक्त की टीम ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राचार्य ने बिलों के भुगतान के लिए वार्डन से 10 प्रतिशत रिश्वत मांगी थी।

Indore : जोबट जिला अलीराजपुर में लोकायुक्त पुलिस ने आवासीय विद्यालय के प्रिंसिपल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। प्रिंसिपल ने बिलों के भुगतान के लिए वार्डन से 10 प्रतिशत रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद वार्डन ने पुलिस में शिकायत की और लोकायुक्त ने प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया।

बिल के बदले रिश्वत

आवेदक सिकदार कनेश (माध्यमिक शिक्षक) नवम्बर 2022 से छात्रावास वार्डन के पद पर थे। कनेश ने प्रिंसिपल से राशन सामग्री (गेहूं, दाल, चावल, फल, सब्जी आदि) के बिलों के भुगतान के लिए कहा। यह राश करीब 4.50 लाख रुपए थी। इसके भुगतान के बदले प्रिंसिपल ने 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की। सिकदार ने 23 सितंबर को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक से प्रिंसिपल की शिकायत कर दी।

घर के बाहर पहुंची टीम

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने टीम गठित की। जिसके बाद टीम प्रिंसिपल के शासकीय आवास पर पहुंच गई। जहां आवेदक रिश्वत के नगद पैसे लेकर आरोपी प्राचार्य अभिषेक पाण्डेय के पास पहुंचा। घर में आरोपी अभिषेक पाण्डेय ने आवेदक सिकदार कनेश से रिश्वत की रकम 30 हजार रुपए लेकर अपने बरमूडा की दाहिनी जेब में रख ली।

रंगे हाथों गिरफ्तार

रिश्वत देने के बाद सिकरवार घर से बाहर निकला और उसने लोकायुक्त की टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम घर के अंदर जाकर आरोपी प्राचार्य के हाथ पकड़ लिए और रासायनिक घोल में हाथ धुलवाए। घोल का रंग गुलाबी होने पर आरोपी से रिश्वत के पैसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसिपल को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर क्राइम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • लोकायुक्त कार्रवाई
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • अलीराजपुर न्यूज
  • शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं