जबलपुर में स्पेशल टास्क फोर्स के ASI निसार अली रिश्वत लेते गिरफ्तार

Rahul Garhwal | Apr 04, 2024, 23:57 IST
Share
Lokayukta arrested ASI Nisar Ali of Special Task Force in Jabalpur
Lokayukta arrested ASI Nisar Ali of Special Task Force in Jabalpur

जबलपुर में स्पेशल टास्क फोर्स के ASI निसार अली को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बैंक लोन मामले में उन्होंने व्यापारी को डराकर 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

STF ASI Nisar Ali Arrested

नील तिवारी, JABALPUR. STF यूनिट में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक निसार अली को लोकायुक्त की टीम ने 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ASI पीड़ित को एक ऐसे बैंक लोन के मामले में धमका रहा था, जिसमें आवेदक का मकान नीलम करके बैंक ने रकम वसूल ली है।

'पैसा दो नहीं तो मामले में फंसा दूंगा'

मिलोनीगंज जबलपुर में रहने वाले मोहम्मद जावेद उर्फ गोज बाबू को फोन आया कि तुम्हारे खिलाफ एक बैंक लोन का मामला है, जिसमें जांच के लिए आवेदन आया है। उसे फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम निसार अली बताया और कहा कि वो स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में पदस्थ है। इसके बाद ASI निसार ने पीड़ित से 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी और कहा कि अगर ये डिमांड पूरी नहीं हुई तो तुम्हें इस मामले में फंसा दूंगा।

खत्म हो चुका है बैंक लोन

प्रॉपर्टी का व्यवसाय करने वाले पीड़ित मोहम्मद जावेद ने बताया कि उसने अपने एक घर पर लोन लिया था, पर उस लोन की रिकवरी के लिए बैंक ने पूरी प्रक्रिया करते हुए उसका घर नीलाम कर लोन की रकम वसूल ली है। आरोपी ASI ने फिर भी उसकी कोई बात ना सुनते हुए उसे लगातार 1 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। 1 महीने प्रताड़ना सहने के बाद जावेद ने लोकायुक्त में शिकायत की।

ये खबर भी पढ़िए..

शिवराज-वीडी और भूपेंद्र सिंह को दो अप्रैल के फैसले पर अंतरिम राहत

रंगे हाथों पकड़ा गया STF का ASI

आवेदन मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने इस मामले की जांच की और एक टीम गठित की। 8 दिन बाद आरोपी ने आवेदक से फिर से संपर्क किया और रुपए लेकर दमोह नाका पेट्रोल पंप के पास आने को कहा। रुपए लेकर पहुंचे जावेद ने जैसे ही रिश्वत के 1 लाख रुपए आरोपी निसार अली को दिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ASI arrested for taking bribe in Jabalpur | STF ASI arrested | जबलपुर में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार | STF ASI गिरफ्तार | STF ASI निसार अली गिरफ्तार

Tags:
  • ASI arrested for taking bribe in Jabalpur
  • STF ASI arrested
  • STF ASI Nisar Ali arrested
  • जबलपुर में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार
  • STF ASI गिरफ्तार
  • STF ASI निसार अली गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई