मंत्री के करीबी कारोबारी संजय जैसवानी की फैक्ट्री के साथ निगम अधिकारियों की लोकायुक्त में शिकायत, उधर निगम का सार्वजनिक नोटिस

Sanjay Gupta | Oct 12, 2024, 14:51 IST
Share
FCGDF
FCGDF

बीजेपी सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी की खिलाफ एक महीने पहले शुरू हुआ विरोध और शिकायतों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी की खिलाफ एक महीने पहले शुरू हुआ विरोध और शिकायतों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला लोकायुक्त इंदौर में हुआ है, जिसमें जैसवानी के साथ ही निगम के अधिकारियों की शिकायत हुई है। इसमें लोकायुक्त इंदौर की ओर से नोटिस भी जारी हो गया है। मामला फैक्ट्री में गलत मंजूरी और उपभोग का है। इसी तरह के भवनों को लेकर निगम ने भी सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें...कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी से पीड़ित गौरव की पत्नी ने रशिया से जताई चिंता, बोले- उन्हें मिल रही 200 टुकड़े की धमकी

यह है शिकायत

WhatsApp Image 2024-10-12 at 1.31.07 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-12 at 1.31.07 PM (1)

लोकायुक्त इंदौर में संजय जैसवानी की कमको च्यू फूड्स प्रालि कंपनी के खिलाफ शिकायत हुई है। शिकायत में है कि विजय पिता अर्जुन जैसवानी एसके वन कंपाउंड ग्राम लसूडिया मोरी ने सर्वे नंबर 67/2/3 पर बिना मंजूरी एसके कंपाउड निर्मित कर इसमें बिना मंजूरी मेसर्स कमको च्यू फूड्स प्रालि संचालित किया है। निगम अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर यह अवैध निर्माण किया गया है। शिकायत पूर्व पार्षद दिलीप कौशल द्वारा की गई है।

इन सभी के खिलाफ हुई है शिकायत

शिकायत में है कि इस भवन को औद्योगिक उपयोग के अधिभोग यानि आक्यूपेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं हुए हैं। ना ही इनके पास किसी तरह के कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र है। इस शिकायत में निगम के पूर्व अपर आयुक्त के साथ ही गजल खन्ना, पीसी जैन, श्रृद्धा गोयल, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश चौहान, वैभव देवालासे, अवधेश जैन, उदयसिंह भदौरिया, विशाल राठौर, रवि सनोतिया, गजेंद्रस, अनुराग शर्मा, राजू रावेरकर के साथ ही विजय जैसवानी, बद्रीलाल पंवार, शिवराज यादव व अन्य की शिकायत की गई है।

ये भी पढ़ें...कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी और उनकी गैंग पर FIR क्यों नहीं, हम भारत में निवेश क्यों करें?

उधर निगम ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस

WhatsApp Image 2024-10-12 at 1.31.08 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-12 at 1.31.08 PM (1)

उधर बिल्डिगं में गलत अधिभोग को लेकर नगम निगम ने एक सार्वजनिक नोटिस प्रकाशित कराया है। इसमें कहा गया है कि नगरीय सीमा के ऐसे सभी भवन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि उनके द्वारा भूखंड पर प्राप्त भवन अनुज्ञा (अधिभोग) के विपरीत अन्य उपयोग कर अधिभोग का अतिक्रमण किया गया है, ऐसे सभी भवन स्वामियों को नगर निगम द्वारा अधिभोग के विपरीत किए गए अतिक्रमण को बंद करने के लिए सूचना पत्र जारी किए गए हैं। जाहिर सूचना के जरिए नगर निगम सीमा के सभी भवन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि आपके द्वारा ली गई भवन अनुज्ञा के अधिभोग के विपरीत हुए अतिक्रमण को इस सूचना के दस दिन के अंदर बंद कर अनुज्ञा के अनुसार उपयोग कर लें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • बीजेपी सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • एमपी में बीजेपी सरकार
  • जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट
  • संजय जैसवानी
  • संजय जैसवानी कनफेक्शनरी कारोबार
  • कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं