लोकायुक्त ने आरोपी को लौटाए 22 लाख रुपए नकद और 45 लाख का सोना, करोड़पति निकला था रिटायर्ड स्टोर कीपर

The Sootr | Oct 08, 2023, 24:00 IST
Share
लोकायुक्त ने आरोपी को लौटाए 22 लाख रुपए नकद और 45 लाख का सोना, करोड़पति निकला था रिटायर्ड स्टोर कीपर
लोकायुक्त ने आरोपी को लौटाए 22 लाख रुपए नकद और 45 लाख का सोना, करोड़पति निकला था रिटायर्ड स्टोर कीपर

स्वास्थ्य विभाग के पूर्व स्टोर कीपर की जब्त राशि को लोकायुक्त ने सूद-समेत लौटा दिया है, दरअसल, आठ अगस्त को एक पूर्व स्टोर कीपर अशफाक अली के कुछ ठिकानों पर छापामार जांच कार्रवाई की गई थी

BHOPAL. स्वास्थ्य विभाग के पूर्व स्टोर कीपर की जब्त राशि को लोकायुक्त ने सूद-समेत लौटा दिया है। दरअसल, आठ अगस्त को एक पूर्व स्टोर कीपर अशफाक अली के कुछ ठिकानों पर छापामार जांच कार्रवाई की गई थी। जिस दौरान लोकायुक्त ने आरोपी के विदिशा और भोपाल स्थित घरों से 22 लाख रुपए नकद और 45 लाख का सोना जब्त किया था। हालांकि, आरोपी के खिलाफ जांच जारी है।

अशफाक के बैंकों में लॉकर नहीं मिले थे

अशफाक अली साल 2021 तक राजगढ़ जिला अस्पताल में स्टोर कीपर के पद पर पदस्थ था। लोकायुक्त पुलिस ने अशफाक अली के भ्रष्ट होने की शिकायत पाकर उसके विदिशा जिले के लटेरी और भोपाल की ग्रीन वैली कालोनी स्थित निवास पर जांच की थी। भोपाल में के मकान से नोटों से भरा एक बैग मिला था, जिसे गिनने के लिए मशीन बुलानी पड़ी थी।बता दें कि लोकायुक्त ने उक्त राशि और जेवर सिर्फ रिकॉर्ड में दर्ज करके आरोपी अशफाक अली को लौटा दी है। लोकायुक्त ने जांच करते समय आरोपी अशफाक के घर से अलग-अलग बैंकों की पांच पास बुक जब्त की थीं। हालांकि, लोकायुक्त को आरोपी अशफाक के बैंकों में लॉकर नहीं मिले थे। तब लोकायुक्त ने आरबीआई को पत्र लिखकर अशफाक के लेन-देन की जानकारी मांगी थी।

जांच अभी भी जारी है-

सोशल वर्कर केएस चौहान का कहना है कि उक्त राशि और जेवर राजसात होना चाहिए, जो आरोपी को लौटा दी गई है। इस मामले की दोबारा शिकायत करेंगे, जिसमें नियम विरुद्ध कार्य होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। डीजी योगेश चौधरी ने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच में आरोपी के निवास से बरामद नकद राशि और गहनों की जानकारी रिकॉर्ड में दर्ज होती है। यदि आरोपी उक्त राशि प्राप्त से जुड़ी जानकारी और बिल आदि प्रस्तुत करता है, तो विवेचना अधिकारी उसे आरोपी को लौटा भी सकता है। लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि अशफाक के विरुद्ध अभी जांच जारी है। इस बारे में वह बाकी की जानकारी नहीं दे सकते हैं।

करोड़पति निकला था आरोपी

अशरफ के भोपाल स्थित मकान का इंटीरियर फाइव स्टार होटल जैसा था। अशरफ की सैलरी केवल 45 हजार रुपए थी। दो महीने पहले जांच के दौरान अशफाक अली के परिवार के सदस्यों के नाम पर 16 से अधिक अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आई थी।

Tags:
  • Lokayukta returned Rs 22 lakh cash and gold worth Rs 45 lakh to the accused
  • returned the seized amount of the accused in MP
  • Lokayukta returned the seized amount of retired store keeper in MP
  • लोकायुक्त ने आरोपी को लौटाए 22 लाख रुपए नकद और 45 लाख का सोना
  • एमपी में आरोपी की जब्त राशि लौटाई
  • एमपी में लोकायुक्त ने रिटायर्ड स्टोर कीपर की जब्त राशि लौटाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा