चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस कमेटी का मंथन, कांग्रेसी बोले- लाड़ली के कारण हारे

Pratibha ranaa | Jun 30, 2024, 08:50 IST
Share
कांग्रेस कमेटी का मंथन
कांग्रेस कमेटी का मंथन

लोकसभा चुनाव में मिली हार पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिनभर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने हारे हुए प्रत्याशियों से वन-टू-वन चर्चा की।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी क्लीन स्वीप की स्थिति में रही। कांग्रेस मध्य प्रदेश में खाता नहीं खोल पाई। बीजेपी ने सभी 29 सीटें जीत लीं। चुनाव में मिली इस हार पर मंथन करने के लिए कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने हारे हुए प्रत्याशियों से बातचीत की।

दरअसल चुनाव में मिली हार पर 29 जून को शनिवार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिनभर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने हारे हुए प्रत्याशियों से वन-टू-वन चर्चा की। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चह्वाण, ओडिशा के सांसद सप्तगिरि उल्का और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी शामिल थे। वन-टू-वन चर्चा की शुरुआत मुरैना प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने की।

लाड़ली योजना बताई मुख्य हार का कारण

इन्होंने बंद कमरे में एक-एक प्रत्याशी को बुलाकर प्रदेश में हार का कारण जाना। ज्यादातर विधायकों ने हार का कारण लाड़ली बहना योजना बताया। वहीं कुछ विधायकों ने कहा कि कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना की अपील बेअसर रही कमलनाथ के समर्थकों के साथ भाजपा में जाने की अटकलों के कारण भाजपा के पक्ष में माहौल बना और कांग्रेस लीडरशिप को लेकर नकारात्मक छवि बनी। कमलनाथ और दिग्विजय अपने इलाकों के अलावा दूसरे इलाकों में प्रचार के लिए नहीं जा सके।

आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक

आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के मेंबर प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य नेताओं से बातचीत करेंगे।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • 2024 loksabha election
  • loksabha election
  • Loksabha Election Result 2024
  • कांग्रेस वन-टू-वन चर्चा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा