मध्य प्रदेश से रहा है भगवान श्री कृष्ण का गहरा नाता, मथुरा समेत देशभर में 26 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
Sandeep Kumar | Aug 24, 2024, 17:56 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-24T175303.630
जन्माष्टमी (Janmashtami ) पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में भक्तों का ताता लगेगा। कहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता (pot breaking competition ) होगी तो कहीं छोटे - छोटे बच्चे कृष्ण-राधा बने दिखाई देंगे...
जन्माष्टमी 26 अगस्त यानी सोमवार को पूरे देश में मनाई जाएगी । भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी को लेकर पूरी तैयारी चल रही है। भगवान श्री कृष्ण (Lord Shri Krishna ) चर्चा हो और मध्य प्रदेश की चर्चा ना हो ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि ये वहीं जिसका श्री कृष्ण से शिक्षा, कला और शास्त्र से गहरा नाता रहा है। जन्माष्टमी (Janmashtami ) पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में भक्तों का ताता लगेगा। कहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता (pot breaking competition ) होगी तो कहीं छोटे - छोटे बच्चे कृष्ण-राधा बने दिखाई देंगे। आइए जानते हैं प्रदेश के उन प्रमुख स्थलों के बारे में जिनसे जुड़ी है लीलाधर श्री कृष्ण की कथाएं...
भगवान श्री कृष्ण अपने आराध्य भगवान शिव की नगरी उज्जैन में शिक्षा दीक्षा ली थी । भगवान श्री कृष्ण अपने बड़े भाई बलराम के साथ गुरु सांदीपनि (guru sandipani ) के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज से लगभग 5 हजार 5 सौ साल पहले भगवान श्री कृष्ण और बलराम ने गुरु सांदीपनि के आश्रम में 64 दिन में 64 कलाएं सीखी थी।
भगवान श्री कृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा का नारायण धाम (Narayan Dham ) में मंदिर है। इस मंदिर में कृष्ण उनके बाल सखा सुदामा की पूजा की जाती है। ये मंदिर उज्जैन से करीब 35 किलोमीटर दूर जैथल एक गांव में है। जन्माष्टमी के दिन यहां पर मेला लगता है। नारायण धाम से जुड़ी कथा यह है कि यहां सुदामा ने श्री कृष्ण से छुपाकर चने खा लिए और श्री कृष्ण को भूखे रहना पड़ा था । जब इस बात की जानकारी गुरुमाता को लगी तो उन्होंने सुदामा को श्राप दे दिया था।
![73833987-525]()
धार में अमझेरा से ही भगवान श्रीकृष्ण ने देवी रुक्मणी (Lord Krishna Rukmani ) का हरण किया था। यहां पर मान्यता है कि मंदिर के पीछे आज भी भगवान श्री कृष्ण के रथ के पहियों के निशान है।
![82fda1f5-c1f]()
ये थी मध्य प्रदेश में भगवान कृष्ण के कुछ प्रमुख लीलाओं के अंश की कथा। अब बात कर लेते है उनके जन्मस्थल मथुरा की । जहां पर इस साल जन्माष्टमी को लेकर क्या तैयारी है। मथुरा में भी हर साल की तरह इस साल भी भगवान कृष्ण की जन्मभूमि, बांके बिहारी समेत अन्य बड़े कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की खास तैयारियां की गई हैं।
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा (Mathura birthplace of Lord Krishna ) में जन्माष्टमी का उत्सव 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन मध्य रात्रि को श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मंदिर परिसर में कान्हा जी का पंचामृत अभिषेक होगा। इसके बाद यशोदा के नंदलाल का पूजन किया जाएगा।
![5d106b5b-4a4]()
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान (Sri Krishna Janmasthan Seva Sansthan ) ने घोषणा की है कि कृष्ण जन्मस्थान मंदिर 26 अगस्त को 20 घंटे के लिए खुला रहेगा ताकि आसानी से दर्शन कर सकें।
![sandeep mishr]()
गुरु सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा
कृष्ण-सुदामा धाम मंदिर
73833987-525
देवी रुक्मणी का हरण
82fda1f5-c1f
मथुरा, वृंदावन में जन्माष्टमी
मथुरा में जन्माष्टमी का 26 अगस्त को
5d106b5b-4a4
20 घंटे के लिए खुलेगा मंदिर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari