भोपाल लव जिहाद केस में महिला आयोग की टीम ने शुरू की जांच, खुलने लगीं गिरोह के नेटवर्क की परतें

Ravi Awasthi | May 04, 2025, 15:39 IST
Share
Love jihad case
Love jihad case

मध्य प्रदेश में मुस्लिम युवाओं द्वारा हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका जीवन तबाह करने का खुलासा हुआ है। इस घिनौनी साजिश को गिरोह बनाकर अंजाम दिया जा रहा है।

भोपाल। राजधानी के एक निजी कॉलेज में छात्राओं को कथित "लव जिहाद" के जाल में फंसाने के मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम भोपाल में है। जांच दल की अगुवाई झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर कर रही हैं। साथ में जबलपुर हाई कोर्ट की अधिवक्ता निर्मला नायक और आयोग के अवर सचिव आशुतोष पांडे शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार,टीम राजधानी के होटल रेडिसन में ठहरी है। रविवार को टीम की सदस्यों ने अशोका गार्डन व बाग सेवनिया थाना प्रभारियों को तलब किया। इनसे लव जिहाद केस में अब तक दर्ज प्रकरण व इस गिरोह से जुड़ी जानकारी हासिल की।

बताया जाता है कि टीम पीड़िताओं से भी मुलाकात कर उनके बयान दर्ज करेगी। इससे पहले शनिवार को टीम की सदस्यों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर वारदात का ब्योरा लिया। टीम का उद्देश्य अब तक हुई कार्यवाही की समीक्षा,पीड़ित छात्राओं की सुरक्षा की स्थिति और जांच की निष्पक्षता का आकलन करना है।

यह भी पढ़ें.. लव जिहाद का घिनौना चेहरा: फरहान ने शादीशुदा महिलाओं को भी बनाया शिकार

दूसरे जिलों में फैले गिरोह की भी जांच

लव जिहाद के इस सनसनीखेज मामले की पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस कांड में पकड़े गए पांचवें आरोपी नबील ने कबूल किया है कि छात्राओं को गलत मंशा से निजी कमरों पर बुलाया जाता था।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने शहर के बाहर अड्डे बना रखे थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गिरोह का नेटवर्क आसपास के जिलों तक फैला हुआ है या नहीं।

यह भी पढ़ें.. भोपाल लव जिहाद केस में नया खुलासा, पांचवी पीड़िता आई सामने, महिला आयोग ने संभाला मोर्चा

गिरोह को फडिंग के सोर्स तलाश रही पुलिस

मामले की जांच के दौरान एक अन्य आरोपी अली के पास से एप्पल मैकबुक और आईफोन जैसे महंगे गैजेट्स बरामद हुए हैं। पूछताछ में वह इन महंगे उपकरणों के स्रोत की संतोषजनक जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस अब गैजेट्स की फंडिंग और स्रोत की भी जांच कर रही है। पुलिस को संदेह है कि यह फंडिंग किसी अन्य राज्य या देश से हो सकती है। प्रकरण में गैंग के सरगना फरहान के परिवारजन भी संदेह के दायरे में हैं।

यह भी पढ़ें.. भोपाल लव जिहाद केस के आरोपियों का कबूलनामा- हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर उनका जीवन बर्बाद करना था

मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी महिला आयोग की टीम

राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम इस केस की निष्पक्षता, पीड़ित छात्राओं की मानसिक स्थिति, और सुरक्षा इंतज़ामों की गहराई से समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे जल्द ही संबंधित अधिकारियों और मंत्रालय को सौंपा जाएगा।

बता दें कि लव जिहाद के इस केस में हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका जीवन तबाह करने की साजिश सामने आई है। राजधानी की पांच युवतियों के अलावा,रायसेन,उज्जैन व कुछ अन्य जगह भी इसी तरह के मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें.. भोपाल लव जिहाद : हिंदू छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

मप्र में लव जिहाद | Bhopal Love Jihad Case | एमपी न्यूज हिंदी | mp news hindi | लव-जिहाद



Tags:
  • राष्ट्रीय महिला आयोग
  • मप्र में लव जिहाद
  • लव जिहाद
  • लव-जिहाद
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • mp news hindi
  • Bhopal Love Jihad Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा