लव जिहाद : युवक ने हिंदू बन की शादी , जेठ ने बनाया अश्लील वीडियो
Jitendra Shrivastava | May 09, 2024, 23:58 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवती ने मुस्लिम भाईयों पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य और लव जिहाद का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि समीर खान ने हिंदू नाम बता कर शादी की और उसके भाई अफजल ने आपत्तिजनक वीडियो बनाया।
INDORE. इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मदीनानगर में एक युवती ने मुस्लिम भाईयों पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य और लव जिहाद ( love jihad ) का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि समीर खान ने हिंदू नाम बताकर शादी की और उसके भाई अफजल ने आपत्तिजनक वीडियो बनाया। आरोपी मासूम बेटी के साथ भी हरकत करने लगे तो पीड़िता समाज के लोगों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।
युवती भाई गाड़ी चलाता है उसी का परिचित था समीर जो मिलने के बहाने इनके घर आता था। उसने युवती को सोनू मराठा नाम बताया और दोस्ती कर ली। दोनों दो साल तक एक दूसरे के साथ घूमे और शारीरिक संबंध बना लिए। युवती ने शादी का बोला तो सोनू बोला वह मुस्लिम है और काजी द्वारा निकाह करवाएगा।
आरोप है कि समीर धर्मपुरी में रहने वाले उसके भाई फिरौज उर्फ मौलाना हाफिज के पास ले गया और निकाह किया। वह खजराना में रहने लगे। इसी दौरान उसका भाई अफजल आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। युवती का आरोप है कि उसको नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश कर दुष्कर्म किया। बेहोशी की अवस्था में उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।
आरोपितों ने वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी दी और कहा कि बदनाम कर देंगे। आरोपित पीड़िता की छोटी बेटी के साथ भी गलत काम करना चाहते थे। पीड़िता को मजबूर होकर समाजजन की मदद लेना पड़ी। गुरुवार, 9 मई को बलाई समाज के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत की। टीआई नीरज मेढ़ा के मुताबिक पीड़िता ने कुछ दिनों पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती के भाई का परिचित था आरोपी
युवती भाई गाड़ी चलाता है उसी का परिचित था समीर जो मिलने के बहाने इनके घर आता था। उसने युवती को सोनू मराठा नाम बताया और दोस्ती कर ली। दोनों दो साल तक एक दूसरे के साथ घूमे और शारीरिक संबंध बना लिए। युवती ने शादी का बोला तो सोनू बोला वह मुस्लिम है और काजी द्वारा निकाह करवाएगा।
मौलाना हाफिज के पास ले जाकर किया निकाह
आरोप है कि समीर धर्मपुरी में रहने वाले उसके भाई फिरौज उर्फ मौलाना हाफिज के पास ले गया और निकाह किया। वह खजराना में रहने लगे। इसी दौरान उसका भाई अफजल आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। युवती का आरोप है कि उसको नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश कर दुष्कर्म किया। बेहोशी की अवस्था में उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।
बेटी के साथ भी गलत काम करना चाहते थे
आरोपितों ने वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी दी और कहा कि बदनाम कर देंगे। आरोपित पीड़िता की छोटी बेटी के साथ भी गलत काम करना चाहते थे। पीड़िता को मजबूर होकर समाजजन की मदद लेना पड़ी। गुरुवार, 9 मई को बलाई समाज के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत की। टीआई नीरज मेढ़ा के मुताबिक पीड़िता ने कुछ दिनों पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj