लव जिहाद के शिकार लोगों के लिए संत कालीचरण महाराज ने बताया अनोखा नुस्खा, जानें
Jitendra Shrivastava | Jul 25, 2024, 18:44 IST
thesootr
मध्यप्रदेश पहुंचे राष्ट्रीय संत कालीचरण रतलाम में सुंदरकांड संकल्प यात्रा के पूर्णाहुति में आए थे। कालीचरण महाराज ने जहां दुकान मालिकों के नाम दुकानों पर लिखने की वकालत की है, वहीं लव जिहाद के शिकार लोगों के लिए बताया ये अनोखा नुस्खा...
आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम पहुंचे संत कालीचरण महाराज ने लव जिहाद के प्रश्न पर कहा कि अधिकांश मामले तंत्र क्रिया के जरिए किए जाते हैं। इससे बचने के लिए हिन्दुओं को सतर्क रहना चाहिए। लव जिहाद के शिकार को सूअर का दांत घिसकर पानी में पिला देना चाहिए इससे तंत्र क्रिया और वशीकरण का असर खत्म हो जाएगा। संत कालीचरण महाराज ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो पहल की है वह पूरे भारत में सभी राजाओं (मुख्यमंत्री) को भी करनी चाहिए।
संत कालीचरण महाराज ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो पहल की है वह पूरे भारत में सभी राजाओं (मुख्यमंत्री) को भी करनी चाहिए। राजाओं को ऐसे आदेश निकलने चाहिए जिससे हिंदुओं की धर्म आस्था सुरक्षित रह सके। हिंदुओं की पवित्रता सुरक्षित रहे। रतलाम आए कालीचरण महाराज ने तीन साल पहले रायपुर में धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया था। संत कालीचरण महाराज ने उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों पर नेम प्लेट लगाने वाले आदेश का समर्थन किया है।
दरअसल, कालीचरण रतलाम में आयोजित सुंदरकांड संकल्प यात्रा के पूर्णाहुति प्रोग्राम में आए थे। संत कालीचरण महाराज ने पत्रकारों से कहा कि मुसलमान का ट्रेंड है कि वह बिना थूक के कुछ बेचते ही नहीं है, इसे थूक जिहाद बोला जाता है। कोरोना काल में ऐसे लाखों वीडियो प्रसारित हुए हैं जिससे यह साबित होता है कि उनके द्वारा बिना थूक लगाए कुछ बेचा जाना संभव ही नहीं है इसलिए मुसलमान की दुकानों पर उनका नाम लिखना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है जिससे हिंदू वहां न जाएं। संत कालीचरण ने आगे कहा कि मैं सभी हिंदुओं से आह्वान करता हूं कि वह मुसलमान की दुकानों से कुछ भी खरीद कर ना खाएं। उनकी परंपरा है कि वह बिना थूक के कुछ भी बेचते नहीं है। हिंदुओं को इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी सुरक्षा स्वयं ही करनी चाहिए अगर नेम प्लेट नहीं दिखती है तो दुकानों पर क्यूआर कोड को स्कैन करिए उस पर दुकान संचालक का नाम आएगा। क्योंकि क्यूआर कोड बैंक जारी करता है और जिसका बैंक में खाता होता है उसका नाम उस पर आता है।
कालीचरण महाराज ने कहा की अभी के समय हिंदुओं में जो सबसे बड़ी विकृति है वह जातिवाद की है। सड़ा हुआ जातिवाद, सड़ा हुआ वर्णवाद खत्म हो गए और हिंदू धर्म ध्वज के नीचे एकजुट हो गए तो ही हम हिंदू राष्ट्र बना सकते हैं पूरे विश्व पर देव संस्कृति का दिग्विजय कर सकते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा राधा रानी पर दिए गए बयान पर पूछे गए सवाल पर कहा की सही कथा वाचक समाज को सही दिशा देंगे। जिन्होंने शास्त्रों का कम अध्ययन किया हुआ है अथवा जिनको योगदान नहीं पता है वो गड़बड़ बयान देते हैं, लेकिन ऐसे लोग बहुत कम है
पंडित प्रदीप मिश्रा के बारे में उन्होंने कहा कि अच्छा ही बोल रहे हैं। बड़ी धर्म क्रांति हो रही है और मैं इसको युग परिवर्तन के रूप में देखता हूं कि बहुत बढ़िया रीति से हिंदुओं में जागृति आ रही है। अच्छे कथावाचक को और प्रवक्ताओं द्वारा धर्म मंच से जो सिखाया जा रहा है अभी के समय में मेरी दृष्टि में 90% तो सही है बाकी 10% गड़बड़ी कहां नहीं होती है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने क्या बोला इसकी मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन उनके कारण आज बच्चा-बच्चा लोटा लेकर शिव मंदिर में जा रहा है यह क्रांतिकारी उपलब्धि है। मंदिर जाने से कुछ नहीं होता, लेकिन वहां के संस्कार बच्चा सीख रहा है यह बहुत बड़ी धर्म क्रांति है। लव जिहाद के प्रश्न पर संत कालीचरण ने कहा की लव जिहाद के अधिकाश मामले तंत्र क्रिया के जरिए किए जाते हैं। इससे बचने के लिए हिन्दुओं को सतर्क रहना चाहिए। लव जिहाद कि शिकार को सूअर का दांत घिसकर पानी में पिला देना चाहिए इससे तंत्र क्रिया और वशीकरण का असर खत्म हो जाएगा।
दुकानों पर नेम प्लेट वाले आदेश का समर्थन
मुसलमान अब थूक जिहाद कर रहे हैं
शास्त्रों का कम अध्ययन करने वाले गड़बड़ बयान देते हैं
पंडित मिश्रा के कारण आज बच्चा-बच्चा शिव मंदिर जा रहा है
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari