पति-पत्नी के नाम हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? तो हो जाएं सावधान, तेल कंपनियों ने बदल दिए नियम

Aman Vaishnav | May 07, 2026, 14:53 IST
Share
lpg gas connection kyc new rules blocking criteria
lpg gas connection kyc new rules blocking criteria

गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच तेल कंपनियां कुछ सख्त नियम लागू करने जा रही है। केवाईसी न होने या एक घर में दो कनेक्शन होने पर आपका एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक हो सकता है।

अगर आप भी रसोई गैस (LPG) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बाजार में गैस सिलेंडरों की कमी की खबरों के बीच अब तेल कंपनियों ने अपने मापदंडों को लेकर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है।

एजेंसी संचालकों का कहना है कि अब केवल सिलेंडर बुक करना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको अपने कनेक्शन की पूरी जानकारी अपडेट रखनी होगी।

कंपनियां अब केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य बना चुकी हैं। इसके जरिए उपभोक्ताओं की ऐसी जानकारियां जुटाई जा रही हैं, जिनमें थोड़ी भी गड़बड़ी मिलने पर आपका गैस कनेक्शन तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है।

cc70b1b0-7d7
cc70b1b0-7d7

किन कारणों से कनेक्शन ब्लॉक हो सकता है?

  • अगर किसी परिवार में पति और पत्नी दोनों के नाम पर अलग-अलग गैस कनेक्शन चल रहे हैं, तो अब ऐसा नहीं चलेगा। इनमें से एक कनेक्शन को बंद करना ही होगा।
  • कई घरों में अब पाइप वाली गैस (PNG) पहुंच चुकी है। जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन है, उनका एलपीजी कनेक्शन अब ब्लॉक कर दिया जाएगा।
  • यदि परिवार के उस सदस्य की मृत्यु हो गई है जिसके नाम पर गैस डायरी थी, और आपने अभी तक उसे अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाया है, तो वह कनेक्शन बंद हो जाएगा।
  • जो लोग साल भर में सिर्फ एक या दो ही गैस सिलेंडर लेते हैं, कंपनियां उन्हें गैर-जरूरी मान रही हैं। प्रावधान के अनुसार साल में 12 सिलेंडर लेने की सीमा है। बहुत कम इस्तेमाल करने वालों के कनेक्शन ब्लॉक किए जा सकते हैं।
  • जिन लोगों ने अभी तक अपनी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके कनेक्शन सबसे पहले ब्लॉक किए जाएंगे।

रिफिलिंग का 25 दिन वाला नियम

उज्जैन की शिप्रा गैस एजेंसी के संचालक सुनील कछवाय के अनुसार अगर किसी का परिवार बड़ा है और घर में सिर्फ एक ही सिलेंडर का कनेक्शन है, तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

नियम के मुताबिक एक बार सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए 25 दिन का समय पूरा होना जरूरी है। आपका ईंधन इससे पहले खत्म हो जाता है तो आपको रिफिल के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

आपूर्ति की क्या है वर्तमान स्थिति?

ईरान और अमेरिका (ईरान अमेरिका जंग) के बीच चल रहे तनाव या युद्ध जैसे हालातों की वजह से गैस की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा था। इसका असर अभी भी कहीं-कहीं देखने को मिल रहा है।

हालांकि खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उतनी मुश्किल नहीं है जितनी पहले थी। जिले की 56 गैस एजेंसियों से जुड़े करीब 5.50 लाख उपभोक्ताओं को सेवा देने की कोशिश की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: पीएससी, ईएसबी की तैयारी करना महंगा, गैस सिलेंडर लेकर छात्रों का प्रदर्शन

रीवा में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3300 के पार, एमपी के किस शहर में क्या है नया रेट, देखें लिस्ट

LPG की कीमत बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए हुआ महंगा

भारत का LPG जहाज होर्मुज से निकल, खत्म हो सकती है सिलेंडर की मारामारी

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • खाद्य विभाग
  • गैस कनेक्शन
  • गैस सिलेंडर
  • LPG
  • PNG
  • ईरान अमेरिका जंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा