माधव नेशनल पार्क में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों का हमला

Jitendra Shrivastava | Nov 30, 2024, 18:19 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के माधव नेशनल पार्क के चांदपाठा झील पर ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। हमले के बाद सिंधिया के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जैसे तैसे बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों ने करीब एक दर्जन लोगों पर हमला किया है...

BHOPAL. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। शनिवार, 30 नवंबर को माधव नेशनल पार्क के चांदपाठा झील पर ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे थे। हमले के बाद सिंधिया के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जैसे तैसे बाहर निकाला। मधुमक्खियों ने करीब एक दर्जन लोगों पर हमला किया है। इस घटना के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिना उद्घाटन के ही वहां से लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शनिवार को शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में दोपहर 3.30 बजे चांदपाठा झील पर ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन था। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन सहित कई बीजेपी के नेता वहां पहुंचे थे। उद्घाटन के लिए चांदपाठा झील के अंदर पानी पर बने प्लेटफार्म पर जाना था, जिसके लिए सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री को अनुमति थी। बाकी लोगों को सेलिंग क्लब पर ही ऊपर रोक दिया गया था।

सिंधिया जैसे तैसे निकले बाहर

ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे ही चांदपाठा झील के अंदर पानी पर बने प्लेटफार्म पर ड्रेजिंग मशीन की ओर बढ़े तभी अचानक सेलिंग क्लब के निचले हिस्से में बैठी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने जैसे तैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्लेटफार्म से बाहर निकाला और गाड़ी में बैठाया। इस दौरान मधुमक्खियों ने करीब दर्जन भर लोगों को काट लिया है।

सुरक्षा के लिहाज से उड़ाया जा रहा था ड्रोन

बताया जा रहा है कि उद्घाटन कार्यक्रम को शूट करने के लिए और सुरक्षा की दृष्टि से वहां ड्रोन उड़ाया जा रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि उसी की आवाज और हवा के चलते मधुमक्खियां भड़क गईं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • माधव नेशनल पार्क
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मधुमक्खियों का हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा