नेशनल कराते चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का दबदबा, टीटी नगर स्टेडियम के पे एंड प्ले के बच्चों ने जीते 5 मेडल
Amresh Kushwaha | Aug 08, 2024, 15:07 IST
नेशनल कराटे चैंपियनशिप
मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित इंडिपेंडेंट कप ऑल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। टीटी नगर स्टेडियम के पे एंड प्ले के बच्चों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
मध्य प्रदेश अकादमी के खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित इंडिपेंडेंट कप ऑल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे दिन अकादमी के खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, जिससे उनके कुल मेडल की संख्या 19 हो गई है। वहीं पे एंड प्ले ( PAY AND PLAY ) के बच्चों ने जीते 5 मेडल जीते। तनुज महोबिया ने गोल्ड मेडल जीता।
ये खबर भी पढ़िए...न EMI बढ़ेगी और न लोन होंगे महंगे, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग में लिया फैसला
इस तरह, अकादमी के पास अब 10 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल हैं। टीटी नगर स्टेडियम के पे पे एंड प्ले के प्रशिक्षक पिंकी डांगी एवं रुद्रप्रताप सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में 5 मेडल हासिल किए। इनमें तनुज महोबिया को जूनियर बॉयज काता में गोल्ड मेडल, हर्षित तिवारी को सीनियर काता में सिल्वर, रिद्दी अग्रवाल को -48 किलोग्राम कैटेगरी के कुमीते में सिल्वर, सिद्धांत सिंह ग्रुंग को जूनियर -76 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर, धैर्य कुशवाह कैडेट -70 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रांज मेडल मिला। इसके अलावा पियूष त्रिपाठी और काव्यांशी जोशी ने भी टूर्नामेंट में भागीदारी की। प्ले पे एंड प्ले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केके उपाध्याय ने सभी विजेताओं से मिलकर बधाई दी।
ये खबर भी पढ़िए...न EMI बढ़ेगी और न लोन होंगे महंगे, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग में लिया फैसला
10 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज
इस कैटेगरी में हुआ मुकाबला
- नीरज ने जूनियर बॉयज 50 किलो वेट कैटेगरी में खेला।
- राजवीर ने जूनियर बॉयज 61 किलो वेट कैटेगरी में खेला।
- धडकन शाह ने जूनियर बालिका वर्ग -53 किग्रा वेट कैटेगरी में खेला।
- कल्याणी कोडोपे ने जूनियर बालिका वर्ग -59 किग्रा वेट कैटेगरी में खेला।
- कल्याणी विश्वकर्मा ने 66 किलो वेट कैटेगरी में खेला।
- तनुज महोबिया ने जूनियर बालक वर्ग में खेला।
- सोम गिरी ने जूनियर बॉयज 55 किलो वेट कैटेगरी में खेला।
मुकाबले के परिणाम
- नीरज ने बिहार के खिलाड़ी को 4-0 से हराया
- राजवीर ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी को 2-1 से हराया
- धड़कन शाह ने बंगाल की प्लेयर को 7-1 से हराया
- सोम गिरी ने नोएडा के प्लेयर को 6-0 से हराया
- कल्याणी कोडोपे ने महाराष्ट्र की प्लेयर को 5-1 से हराया
- कल्याणी विश्वकर्मा ने मणिपुर को 7-0 से हराया
- तनुज महोबिया ने राजस्थान को 5-0 से हराया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman