नई दिल्ली से इंदौर आ रही Air India की फ्लाइट के इंजन में आग, यू-टर्न लेकर वापस लौटी
Sanjay Gupta | Aug 31, 2025, 11:11 IST
air-india-ai-2913-engine-fire-turns-back-new-delhi
आज दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 में इंजन में आग लगने का अलार्म बजने लगा। पायलट ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए फ्लाइट को वापस दिल्ली लाकर सुरक्षित उतार लिया।
इंदौर न्यूज: नई दिल्ली से 31 अगस्त की सुबह इंदौर आ रही Air India की AI 2913 में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस फ्लाइट को उड़ाने के बाद यू-टर्न लेकर वापस नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। प्लेन के दाएं इंजन में आग लगने का सिग्नल पायलट को मिला था। सभी यात्री सकुशल हैं।
ये खबर भी पढ़िए...एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर से भुवनेश्वर डायवर्ट, इंडिगो की कोलकाता उड़ान नागपुर में उतारी
एयर इंडिया कंपनी ने बताया कि जैसे ही कॉकपिट में अलार्म बजा, पायलट ने सुरक्षा मानकों को देखते हुए इंजन बंद किया और उसे कंट्रोल किया। इसके बाद सुरक्षित इसे उतारा गया। रनवे पर उतरते ही फायर सेफ्टी दल और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने प्लेन को घेर लिया और सभी को सुरक्षित उतारा गया।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: ग्वालियर में एयर इंडिया के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा
अब विमान को पूरी जांच के लिए ग्राउंड किया गया है। इंजीनियर की टीम इस विमान की जांच कर रही है और इसकी जांच के बाद ही इसे फिर से फ्लाइट में लिया जाएगा। हाल ही में एयर इंडिया के विमानों में लगातार इस तरह की तकनीकी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस घटना की जानकारी डीजीसीए को भी दे दी गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
पायलट को मिला सिग्नल
जानकारी के अनुसार टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद विमान के कॉकपिट क्रू को दाएं इंजन में आग लगने के संकेत यानी फायर इंडिकेशन प्राप्त हुए। सुरक्षा मानकों के तहत इंजन को बंद किया गया और आपात स्थिति में विमान को फिर नई दिल्ली की ओर यू-टर्न करके ले जाया गया और उतारा गया।
विमान कंपनी ने यह बताया
एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में आग की खबर पर एक नजर
|
जांच के लिए विमान ग्राउंड हुआ
thesootr links
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari