/sootr/media/media_files/2025/09/27/green-commando-movement-2025-09-27-20-26-50.jpg)
Photograph: (The Sootr)
BARWANI.मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत एक विशेष पहल ग्रीन कमांडो अभियान (Green Commando Campaign) शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दुर्गम पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्रों में हेल्थ सर्विस को पहुंचाना है।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने पीएम श्री कॉलेज से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने हेल्थ सर्विस से जुड़ी 136 टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ग्रीन कमांडो बनाया गया है। सांसद सोलंकी ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर इन महिला कर्मचारियों को शक्ति का प्रतीक बताते हुए सराहाना की।
/sootr/media/post_attachments/c1637b84-e05.jpg)
ये भी पढ़ें... सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतें करने वालेे अब भुगतेंगे सजा, कलेक्टरों को मिले ये निर्देश
दुर्गम इलाकों में खुद पहुंची कलेक्टर
बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह इस अभियान के तहत कामकाज देखने खुद दुर्गम इलाकों में पहुंची। इस दौरान कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि रोसर सेक्टर के 12 सब-हेल्थ सेंटर्स के अंतर्गत आने वाले 34 गांवों में यह अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के तहत 136 टीमें गांव-गांव जाकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन, हेल्थ चेकअप और उचित मेडिकल सलाह देंगी। इस दौरान ये हेल्थ स्टाफ दुर्गम पहाड़ियों और कठिन रास्तों पर पैदल जाकर जरूरतमंदों को पहुंचाएंगे।
/sootr/media/post_attachments/e80fb101-508.jpg)
ग्रीन कमांडो अभियान की इस वजह से हुई शुरुआत
- आदिवासी परिवारों, महिलाओं और बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना। |
ये भी पढ़ें... वन विभाग व जेल विभाग भर्ती विवाद में हाईकोर्ट करेगा मेरिट पर सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट
कलेक्टर ने किया फील्ड दौरा
/sootr/media/post_attachments/c1b233db-9a0.jpg)
कलेक्टर आईएएस जयति सिंह ने शनिवार की सुबह ग्रीन कमांडो अभियान की टीमों को रवाना किया। इसके बाद वे खुद रोसर सेक्टर के गांवों में पहुंचीं। यहां उन्होंने ग्रीन कमांडो से काम के दौरान उनके एक्सपीरियंस को जाना। इसके साथ ही उन्होंने गांववालों के हेल्थ को लेकर भी जानकारी ली।
ग्रीन कमांडो अभियान से जुड़े आंकड़े:
इतनी फैमिली को किया गया कवर: 4510
पीडब्ल्यू रजिस्ट्रेशन: 84
एएनसी चेकअप: 290
एचबी स्क्रीनिंग: 4676
सिकल सेल स्क्रीनिंग: 3960
टीबी स्क्रीनिंग: 712
NCD स्क्रीनिंग: 2921
MCP कार्ड वितरण: 80
परिवार फोल्डर वितरण: 473
SAM / MAM पहचान: 50
ग्रीन कमांडो अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में 4510 परिवारों तक पहुंचने के साथ, 4676 एचबी स्क्रीनिंग और 3960 सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त, पीडब्ल्यू पंजीकरण, एएनसी चेकअप और अन्य सेवाएं भी प्रभावी ढंग से प्रदान की गईं।
ये भी पढ़ें...
एमपी हाथी महोत्सव: हाथी बने जंगल के VIP मेहमान, जानिए कैसी मिल रही है सेवा
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2025/09/20/be-indian-buy-indian-2025-09-20-13-08-42.jpg)
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us
/sootr/media/post_attachments/079c298b-f66.jpg)