बैतूल में साढ़े चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजरी कार, वीडियो आया सामने

Siddhi Tamrakar | Nov 14, 2024, 14:58 IST
Share
betul child car accident
betul child car accident

बैतूल में एक शख्स ने एक छोटे बच्चे पर कार चढ़ा दी, जिससे बच्चे के दोनों पैरों के ऊपर से गाड़ी का पहिया निकल गया। घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया है।

बैतूल में एक शख्स ने एक छोटे बच्चे पर कार चढ़ा दी। घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया है। पीड़ित बच्चे के परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका सीटी स्कैन और पेट की सोनोग्राफी की। सारी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। हालांकि, बच्चे के पैरों में अभी भी दर्द बना हुआ है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घर के बाहर साइकिल चला रहा था बच्चा

यह घटना बुधवार दोपहर को चंद्रशेखर वार्ड में घटी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। बच्चे की मां पुष्पलता यादव ने पुलिस को बताया कि बच्चे के पति सर्वेश यादव किसान हैं और वह एसबीआई लाइफ में काम करती हैं। उनका साढ़े चार साल का बेटा अयांश बुधवार को घर के बाहर साइकिल चला रहा था। उसी समय बाहर खड़ी उनकी बहन अर्चना ने देखा कि एक ग्रे रंग की कार वहां आकर रुकी और उसमें से एक महिला नीचे उतरी। कार अयांश के पीछे ही खड़ी थी। इस दौरान ड्राइवर ने बच्चे से कुछ बोला, लेकिन उसे समझ नहीं आया और वो वहीं खड़ा रहा। जिसके बाद ड्राइवर ने कार को थोड़ी देर रोका और फिर अचानक से बढ़ा दिया, जिससे अयांश गिर पड़ा और कार का पिछला पहिया उसके पैरों पर से गुजर गया।

पुलिस चालक की कर रही तलाश

इसके बाद अर्चना ने शोर मचाया, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और फरार हो गया। बाद में परिजन अयांश को घर लेकर गए और अस्पताल में जांच कराई गई। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, और पुलिस चालक की तलाश कर रही है। टीआई देवकरण डेहरिया ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बैतूल न्यूज
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Betul
  • Accident in Betul
  • बैतूल में 4.5 साल के बच्चे के ऊपर से गुजरी कार
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

By Harrison Masih

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल
दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा

By Amresh Kushwaha

दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा
खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान

By Sumit Kumar

खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान
MP में ऑनलाइन सिस्टम की बड़ी चूक, गधे के नाम जारी किया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम लिखा- डंकी फादर

By Aman Vaishnav

MP में ऑनलाइन सिस्टम की बड़ी चूक, गधे के नाम जारी किया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम लिखा- डंकी फादर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पश्चिमी राजस्थान का दौरा, आठ जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद

By Ashish Bhardwaj

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पश्चिमी राजस्थान का दौरा, आठ जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नौकर पर शक

By Aman Vaishnav

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नौकर पर शक
पुलिस की नौकरी छोड़ चपरासी बनने चले 24 पुलिस कांस्टेबल, लंबी ड्यूटी से हैं परेशान

By Ashish Bhardwaj

पुलिस की नौकरी छोड़ चपरासी बनने चले 24 पुलिस कांस्टेबल, लंबी ड्यूटी से हैं परेशान