MP में BJP सदस्यों का आंकड़ा 85 लाख के पार, हारी हुई विधानसभा सीटों पर भी मिली अभियान को प्रगति

Vikram Jain | Sept 24, 2024, 23:15 IST
Share
Madhya Pradesh BJP membership campaign Record
Madhya Pradesh BJP membership campaign Record

मध्‍य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बीजेपी सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 24 घंटे में 10 लाख सदस्य बनाकर कीर्तिमान रच दिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में अब तक बीजेपी ने 85 लाख सदस्य बनाकर रिकॉर्ड बना लिया। बीजेपी के सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक चलना है। अब पार्टी ने बुधवार को प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

बीजेपी ने इस सदस्यता अभियान में हारी हुई विधानसभा सीटों पर ज्यादा फोकस किया। बीजेपी ने कांग्रेस के खाते में गई सीटों पर सदस्यता अभियान चलाया है। इन विधानसभाओं में अभियान की अच्छी प्रगति देखने को मिली। भोपाल की मध्य, उत्तर विधानसभा, सतना, अशोक नगर विधानसभाएं सदस्यता अभियान में टॉप 10 में शामिल हैं।

बीजेपी कार्यकर्ता बनाएंगे रिकॉर्ड

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय पत्रकारों का संबोधित करते हुए कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बीजेपी सदस्यता अभियान चलाएगी। पदाधिकारी हर बूथ पर 100 सदस्य बनाकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अभियान में प्रदेश के सभी 64 हजार 871 बूथों पर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे और नया रिकॉर्ड बनाएंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलते हुए बीजेपी दुनिया का सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को संगठन पर्व के तहत अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप में मनाने जा रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे।

सीएम और पदाधिकारी दिलाएंगे बूथों पर सदस्यता

अधिकतम सदस्यता दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में नरेला विधानसभा के महामाई मंडल के बूथ क्रमांक- 138 और 134 पर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा हुजूर विधानसभा के गांधी नगर मंडल के बूथ क्रमांक-53 में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भोपाल उत्तर विधानसभा के गुरूनानक मंडल के बूथ क्रमांक-46 पर सदस्यता दिलाएंगे। प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पंचशील मंडल के बूथ क्रमांक-196 पर। वहीं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक-51 एवं 52 और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा विधानसभा के बूथ क्रमांक 115 सदस्यता दिलाएंगेअधिकतम सदस्यता दिवस के तहत लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

मध्य प्रदेश में अब तक 85 लाख सदस्य बने

वीडी शर्मा ने बताया मध्य प्रदेश में 3 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव को सदस्य बनाकर अभियान का शुभारंभ किया गया था। उसके बाद यह संगठन पर्व लगातार चल रहा है। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर इसका पहला चरण पूर्ण हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने सामूहिक नेतृत्व और टीम भावना के साथ काम करते हुए अब तक मिस्ड कॉल के आधार पर 85 लाख सदस्य बनाए हैं। वहीं, 77 लाख लोग पार्टी के निर्धारित प्रपत्र को भरकर सदस्य बन चुके हैं। वीडी शर्मा ने बताया कि अभियान के पहले चरण में हमारा फोकस मॉस मेंबरशिप पर रहा, लेकिन अब अगले चरण में हम अलग- अलग वर्गों, समूहों के लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।

हारी हुई विधानसभाओं में चलाया अभियान

वीडी शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान अभी तक जितने भी सदस्य बनाए उसमें हर समाज वर्ग के लोग बीजेपी से जुड़े हैं। युवा और महिलाएओं ने बड़ी संख्या में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। किन्नर समुदाय ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश में बड़ी संख्या में किसानों को भी पार्टी से जोड़ा गया है। एक दिन में 10 लाख सदस्य बनाकर मध्य प्रदेश बीजेपी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सबसे अहम बीजेपी ने कुछ ऐसी विधानसभाएं जहां कांग्रेस विधायक हैं, वहीं भी सदस्यता चलाया है। भोपाल की मध्य विधानसभा, उत्तर विधानसभा, सतना, अशोक नगर विधानसभाएं सदस्यता अभियान में टॉप 10 में शामिल हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश बीजेपी
  • MP BJP State President VD Sharma
  • बीजेपी सदस्यता अभियान
  • मध्य प्रदेश बीजेपी सदस्यता अभियान
  • BJP membership campaign in mp
  • बीजेपी सदस्यता अभियान रिकॉर्ड
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा