चेहरे पर काला कपड़ा, हाथों में तख्तियां लेकर एमपी विधानसभा का कांग्रेस ने किया घेराव
Raj Singh | Mar 10, 2025, 13:05 IST
CONGRESS.
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के बजट सत्र से पहले विधानसभा को घेरते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री सचिन यादव ने किसानों के मुद्दे पर सवाल उठाए।
मध्य प्रदेश के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। इसके ठीक पहले कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक काले नकाब पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर गांधी प्रतिमा के पास नारेबाजी की। सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से बचने के लिए केवल 9 दिन का सत्र बुला रही है, और उन्होंने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की।
कांग्रेस का आरोप है कि इस तरह के छोटे सत्र में विधायक अपने मुद्दों पर पूरी बात नहीं रख सकते, और बजट पर चर्चा करने का भी पर्याप्त समय नहीं मिलता। उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "सरकार इस तरह बजट सत्र छोटा करके मुंह नहीं छिपा सकती।"
ये भी खबर पढ़ें... राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से एमपी बजट सत्र की शुरुआत, नदी जोड़ो परियोजना पर फोकस
पूर्व मंत्री और विधायक सचिन यादव ने भी बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने खासतौर पर किसानों के मुद्दे को उठाया और कहा कि बीजेपी ने अपने चुनावी वादों के बावजूद किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया है। सचिन यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।
![PROTEST]()
उन्होंने कहा कि "हमारे किसानों को खाद का भारी संकट झेलना पड़ रहा है, और उनकी उपज को उचित मूल्य नहीं मिल रहा। सरकार ने चुनावी वादे किए थे, जैसे कि धान 3 हजार 100 रुपए में खरीदी जाएगी, लेकिन अब तक यह वादा अधूरा है।"
ये भी खबर पढ़ें... एमपी में बजट सत्र आज से, विधायकों ने लगाए 2939 सवाल, सरकार को घेरने का प्लान
कांग्रेस का आरोप है कि इस तरह के छोटे सत्र में विधायक अपने मुद्दों पर पूरी बात नहीं रख सकते, और बजट पर चर्चा करने का भी पर्याप्त समय नहीं मिलता। उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "सरकार इस तरह बजट सत्र छोटा करके मुंह नहीं छिपा सकती।"
ये भी खबर पढ़ें... राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से एमपी बजट सत्र की शुरुआत, नदी जोड़ो परियोजना पर फोकस
सचिन यादव का बीजेपी सरकार पर हमला
PROTEST
उन्होंने कहा कि "हमारे किसानों को खाद का भारी संकट झेलना पड़ रहा है, और उनकी उपज को उचित मूल्य नहीं मिल रहा। सरकार ने चुनावी वादे किए थे, जैसे कि धान 3 हजार 100 रुपए में खरीदी जाएगी, लेकिन अब तक यह वादा अधूरा है।"
ये भी खबर पढ़ें... एमपी में बजट सत्र आज से, विधायकों ने लगाए 2939 सवाल, सरकार को घेरने का प्लान
कांग्रेस की मांग
दरअसल, कांग्रेस का मुख्य मांग है कि इस बजट सत्र का समय बढ़ाया जाए, ताकि प्रत्येक विधायक को अपनी बात रखने का उचित अवसर मिल सके। साथ ही, कांग्रेस ने काले मास्क पहनकर और तख्तियां हाथों में लेकर विरोध जताया। उनका कहना था कि यह प्रदर्शन इस बात को लेकर है कि सरकार किसानों और प्रदेश के आम लोगों की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari