मेधावी छात्र हो जाएं तैयार, सीएम मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, इस दिन बाटेंगे लैपटॉप

Amresh Kushwaha | Jul 01, 2025, 08:36 IST
Share
laptop-bicycle-scheme
laptop-bicycle-scheme

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 4 जुलाई से लैपटॉप और साइकिल देने का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा में एक बड़ा ऐलान किया है। यह घोषण 12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लेकर किया गया है। उन्होंने बताया कि इन छात्रों को 4 जुलाई को लैपटॉप (laptop) और साइकिल (bicycle) दी जाएगी। यह योजना छात्रों के लिए एक नई दिशा और अवसर प्रदान करने वाली है, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का कारण बनेगी।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने कर दी बड़ी घोषणा, भाई दूज से लाड़ली बहना को मिलेंगे 1500 रुपए

75% से अधिक अंक लाने वाले को मिलेगा लैपटॉप

मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 12वीं के छात्रों को लैपटॉप (laptop) मिलेंगे। इसके साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि इस साल से 6वीं से 9वीं तक के छात्रों को साइकिल (bicycle) दी जाएगी। यह पहल खासतौर से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के छात्रों के लिए है, ताकि उनका स्कूल तक पहुंचना और शिक्षा प्राप्त करना आसान हो सके।

94 हजार छात्रों को मिलेगा लैपटॉप

इस योजना से करीब 94 हजार छात्र लाभान्वित होंगे। सरकार की ओर से हर छात्र को 25 हजार रुपए की राशि मिलेगी। इससे वे अपनी पसंद का लैपटॉप (laptop) खरीद सकेंगे। छात्र लैपटॉप खरीदने के बाद उसकी रसीद (receipt) स्कूल प्रिंसिपल को देंगे, जो विभाग को भेजी जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन: सीएम मोहन यादव ने की 1518 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा

ड्रेस की राशि भी छात्रों के खातों में डालेगी सरकार

सीएम मोहन यादव ने आगे बताया कि वर्तमान में किताबों (books) के लिए राशि छात्रों के खाते में डाली जाती है, लेकिन आने वाले समय में सरकार ड्रेस (dress) की राशि भी उनके खातों में डालने का फैसला लिया गया है। यह कदम छात्रों के लिए एक और राहत भरा निर्णय होगा।

छात्रों के ड्रॉपआउट दर में होगी कमी

यह कदम न सिर्फ छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है, बल्कि इससे प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में सामाजिक बदलाव भी देखने को मिलेगा। लैपटॉप की योजना से डिजिटल शिक्षा (digital education) को बढ़ावा मिलेगा। वहीं साइकिल योजना से छात्रों को स्कूल जाने में आसानी होगी। इससे ड्रॉपआउट दर (dropout rate) कम होगी। यह योजनाएं छात्रों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाएंगी और उनके भविष्य की राह को और अधिक सहज बनाएंगी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

फ्री लैपटॉप योजना | मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश | स्कूटी-लैपटॉप योजनाएं | laptop scheme | free laptop scheme mp | mp board toppers laptop scheme | मप्र मुफ्त साइकिल योजना | Free Bicycle Scheme | CM Mohan Yadav | Madhya Pradesh | Mohan Yadav | Chief Minister CM Mohan Yadav | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • CM Mohan Yadav
  • Chief Minister CM Mohan Yadav
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • mp board toppers laptop scheme
  • Free Bicycle Scheme
  • मप्र मुफ्त साइकिल योजना
  • स्कूटी-लैपटॉप योजनाएं
  • मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश
  • laptop scheme
  • free laptop scheme mp
  • फ्री लैपटॉप योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच