सीएम मोहन यादव का आज उज्जैन दौरा, भोपल में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Amresh Kushwaha | Jul 10, 2025, 10:58 IST
madhya-pradesh-cm-mohan-yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भोपाल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नए स्कूल भवन का उद्घाटन करेंगे और छात्रों को साइकिल वितरित करेंगे। इसके साथ ही उज्जैन भी जाएंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज (10 जुलाई) को राजधानी भोपाल में आयोजित गुरु पूर्णिमा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां सीएम नए स्कूल भवन का उद्घाटन करेंगे और विद्यार्थियों को साइकिल बाटेंगे। इसके बाद सीएम उज्जैन जाएंगे। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री का आज के दौरे का पूरा शेड्यूल...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में 36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान, मुख्यमंत्री प्रदेश के 6वीं और 9वीं के बच्चों को साइकिल (Free Cycle Distribution) भी बांटेंगे।
राज्यभर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राज्य शिक्षा विभाग के जरिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें छात्रों को गुरु-शिष्य परंपरा और प्राचीन गुरुकुल व्यवस्था के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही, निबंध लेखन प्रतियोगिता (Essay Writing Competition) का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें छात्र अपने विचार प्राचीन गुरुकुल व्यवस्था और भारतीय संस्कृति में प्रभाव पर प्रस्तुत करेंगे।
मोहन यादव | एमपी सीएम मोहन यादव | Guru Purnima | Mohan Yadav | cm mohan yadav | Madhya Pradesh | MP News CM मोहन यादव
सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल
- सुबह 11:45 बजे: मुख्यमंत्री मोहन यादव का भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में आगमन होगा।
- सुबह 12:00 बजे: सांदीपनि विद्यालय आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में सीएम नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण और विद्यार्थियों को साइकिल बाटेंगे।
- दोपहर 1:50 बजे: सीएम का स्टेट हैंगर भोपाल आगमन होगा।
- दोपहर 1:55 बजे: सीएम यादव स्टेट हैंगर भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 2:40 बजे: मुख्यमंत्री का एरियस्टीप उज्जैन में आगमन होगा। यहां वे स्थानी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- साम 6:00 बजे: मोहन यादव का उज्जैन से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन होगा।
- साम 6:15 बजे: मुख्यमंत्री यादव अपने निवास स्थान पर पहुंचेंगे।
- साम 6:30 से रात 7:30 बजे: सीएम नई शासकीय भर्ती की प्रक्रिया की समीक्षा बैठक करेंगे।
सीएम यादव का आज दौरा पांच बुलेट प्वाइंट्स में समझिए...
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय का 36 करोड़ रुपए से बने नए भवन का उद्घाटन।
- लाखों विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की शुरुआत की जाएगी।
- मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम भोपाल और उज्जैन में आयोजित किया गया है।
- राज्यभर में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रमों में निबंध लेखन प्रतियोगिता और गुरुजनों का सम्मान होगा।
भोपाल में सांदीपनि स्कूल का करेंगे लोकार्पण
गुरु पूर्णिमा पर शिक्षा विभाग की अन्य गतिविधियां
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
मोहन यादव | एमपी सीएम मोहन यादव | Guru Purnima | Mohan Yadav | cm mohan yadav | Madhya Pradesh | MP News CM मोहन यादव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari