छात्रों के लिए 1 लाख जीतने का मौका, बस देना होंगे आसान सवालों के जवाब
Siddhi Tamrakar | Nov 15, 2024, 12:58 IST
गीता प्रतियोगिता
मध्यप्रदेश में गीता पर आधारित एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह "मूल्य आधारित शिक्षा प्रतियोगिता" स्कूल शिक्षा विभाग और इस्कॉन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
मध्यप्रदेश में गीता पर आधारित एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह "मूल्य आधारित शिक्षा प्रतियोगिता" स्कूल शिक्षा विभाग और इस्कॉन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गीता की गहरी शिक्षाओं और जीवन मूल्यों को समझने का और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता के जरिए मध्यप्रदेश के छात्र 1 लाख रुपये का पुरस्कार जीत सकते हैं।
इस प्रतियोगिता पर मुख्यमंत्री का कहना है कि गीता महोत्सव हमारे समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का उत्सव है। यह एक खास मौका है, जब हम श्रीमद्भागवत गीता के अद्वितीय ज्ञान और प्रेरणा को अपने जीवन में उतार सकते हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन गीता के गहरे संदेशों को आत्मसात करने और छात्रों को जीवन में नई दिशा देने में मदद करेगा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को सफल बनाएगी और उन्हें नए दृष्टिकोण से परिचित कराएगी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता और शिक्षकों के प्रोत्साहन से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे अविस्मरणीय बनाएं। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस प्रतियोगिता पर मुख्यमंत्री का कहना है कि गीता महोत्सव हमारे समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का उत्सव है। यह एक खास मौका है, जब हम श्रीमद्भागवत गीता के अद्वितीय ज्ञान और प्रेरणा को अपने जीवन में उतार सकते हैं।
गीता सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं- सीएम
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गीता सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाने वाला एक अमूल्य मार्गदर्शन का जरिया भी है। इसके ज्ञान से हम जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता स्टूडेंट्स के बौद्धिक विकास में सहायक होने के साथ-साथ उन्हें धैर्य, आत्म-नियंत्रण और सही निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करेगी। बता दें कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन स्कूल के जरिए कराए जाएंगे।
सीएम यादव का छात्रों को संदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari