विक्रम यूनिवर्सिटी में इस डिग्री से नवाजे जाएंगे सीएम मोहन यादव, हेरिटेज होटल का करेंगे लोकार्पण
Rohit Sahu | Mar 30, 2025, 08:41 IST
mp news cm mohan yadav
सीएम मोहन यादव आज उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल होंगे। वे वीर भारत संग्रहालय का भूमिपूजन करेंगे और सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल का लोकार्पण करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज ( 30 मार्च, 2025 ) का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सीएम मोहन आज अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम मोहन यादव आज उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल होंगे। यहां वे वीर भारत संग्रहालय का भूमिपूजन करेंगे और सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा, जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ और विक्रम विश्वविद्यालय से डी लिट् उपाधि ग्रहण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में भाग लेंगे। इस दौरान वे वीर भारत संग्रहालय का भूमिपूजन करेंगे और रुद्र सागर में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही, सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विक्रम पंचांग-2082 का विमोचन और एक भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।
सीएम मोहन यादव आज जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत करेंगे, जो 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत जलाशयों की सफाई, पौधरोपण और जल संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिप्रा तट पर जल देवता 'वरुण' का पूजन और जलाभिषेक कर अभियान की शुरुआत करेंगे।
यह भी पढ़ें: विक्रम संवत का मध्य प्रदेश से है खास रिश्ता, इस सम्राट ने की थी शुरुआत, जानें इतिहास
विक्रम विश्वविद्यालय आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को डी लिट् उपाधि प्रदान करेगा। साथ ही, रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के कमलेश डी. पटेल को भी यह उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज उपाधि प्रदान करेंगे। इस अवसर पर 70 विद्यार्थियों को उपाधि, 99 विद्यार्थियों को मेडल और 2 शोधार्थियों को डी लिट् उपाधि दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: उज्जैन विक्रमोत्सव 2025: 10 दिन बढ़ा मेला का समय, अब तक बिकीं 24 हजार से ज्यादा गाड़ियां
thesootr links
विक्रमोत्सव-2025 में शामिल होंगे सीएम
उज्जैन में CM के ये कार्यक्रम
- वीर भारत संग्रहालय का भूमिपूजन
- रुद्र सागर में लाइट एंड साउंड शो
- सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल का लोकार्पण
- विक्रम पंचांग-2082 का विमोचन
- ड्रोन शो और भव्य आतिशबाजी
- पुस्तक रचनाकारों और विद्वानों का सम्मान
- अवंती गौरव सम्मान प्रदान किए जाएंगे
जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ
यह भी पढ़ें: विक्रम संवत का मध्य प्रदेश से है खास रिश्ता, इस सम्राट ने की थी शुरुआत, जानें इतिहास
डी लिट् उपाधि से सम्मानित होंगे मुख्यमंत्री
यह भी पढ़ें: उज्जैन विक्रमोत्सव 2025: 10 दिन बढ़ा मेला का समय, अब तक बिकीं 24 हजार से ज्यादा गाड़ियां
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari