गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाए डॉक्टर साहब, होटल में मना रहे थे जन्मदिन, बीवी ने दोनों को जमकर पीटा

Aman Vaishnav | May 07, 2026, 11:18 IST
Share
madhya pradesh doctor wife fights hotel affair
madhya pradesh doctor wife fights hotel affair

मंदसौर के एक होटल में डॉक्टर जुल्फिकार अली को उनकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और परिजनों ने डॉक्टर और उनकी प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी।

मंदसौर के एक होटल में बुधवार, 06 मई की रात एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने अपने पति को होटल के कमरे में उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

गुस्साई पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर न केवल अपने पति को बल्कि उसकी प्रेमिका को भी बुरी तरह से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जन्मदिन मनाने पहुंचे थे डॉक्टर

दरअसल डॉक्टर जुल्फिकार अली जो कि शामगढ़ के निवासी हैं, अपनी प्रेमिका के साथ मंदसौर के मुलतानपुरा इलाके में स्थित एक होटल में ठहरे थे। जानकारी के अनुसार जुल्फिकार की प्रेमिका का जन्मदिन था और इस मौके पर वह मंदसौर पहुंचे थे।

पत्नी ने कर दी पति की पिटाई

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे जुल्फिकार की पत्नी ने अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही पत्नी ने कमरे का दरवाजा खोला, उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया।

यह दृश्य देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। पत्नी ने तुरंत अपनी भाभी के साथ मिलकर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान पत्नी के भाई ने जुल्फिकार अली के साथ भी हाथापाई की। यह घटना इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने प्रेमिका को पहली मंजिल से घसीटते हुए नीचे ले आई।

540966bc-c6e
540966bc-c6e

पुलिस ने स्थिति को संभाला

जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने डॉक्टर और उसकी प्रेमिका को मेडिकल जांच के लिए भी भेजा।

जब पुलिस मेडिकल जांच के बाद थाने पहुंची, तो जुल्फिकार के परिवार वाले वहां से जा चुके थे। इसके बाद जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया गया।

400a43d6-fc7
400a43d6-fc7

जुल्फिकार की प्रेमिका और तलाक

मिली जानकारी के मुताबिक, जुल्फिकार अली की प्रेमिका का अपने पति से करीब छह महीने पहले तलाक हो चुका था। कहा जा रहा है कि इस तलाक की वजह जुल्फिकार अली ही थे। बता दें कि जुल्फिकार की प्रेमिका मंदसौर में अकेले रहती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: गर्लफ्रेंड करेगी जनगणना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अजीबोगरीब सरकारी अदेश

सज धजकर दुल्हन करती रही इंतजार, प्रेमिका की शिकायत पर दूल्हे को बारात से ही उठा ले गई पुलिस

गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए फॉरेस्ट गार्ड की जमकर पिटाई, युवकों ने गाना बजाकर नचाया

मध्यप्रदेश न्यूज: ये कैसा पागलपन, गर्लफ्रेंड के बात न करने पर युवक ने खुद को मारी गोली

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मंदसौर
  • सोशल मीडिया
  • डॉक्टर
  • पति की पिटाई
  • प्रेमिका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा