झारखंड मॉडल पर एमपी में कैबिनेट होगी डिजिटल, सरकार का नया प्रयोग

Ramanand Tiwari | Jan 03, 2026, 22:19 IST
Share
Cabinet will be digital in MP on Jharkhand model
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश सरकार कैबिनेट बैठकों को डिजिटल बनाने जा रही है। यह ई-कैबिनेट सिस्टम झारखंड के मॉडल पर आधारित होगा, जिससे प्रक्रिया पेपरलेस हो जाएगी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार कैबिनेट बैठकों को डिजिटल बनाने की तैयारी में है। मंत्रालय में ई-फाइलिंग के बाद अब कैबिनेट की प्रक्रिया को भी पेपरलेस किया जा रहा है। जनवरी से होने वाली कैबिनेट बैठक में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

जनवरी से होगी पेपरलेस कैबिनेट बैठक

सरकार की योजना के अनुसार जनवरी में होने वाली अगली कैबिनेट बैठक से ई-कैबिनेट सिस्टम लागू होगा। इसके तहत कैबिनेट से जुड़े एजेंडा, प्रस्ताव और दस्तावेज कागज की जगह डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें...

एमपी में 5 जनवरी को बड़ी समीक्षा: कलेक्टर–एसपी की परखेंगे परफॉर्मेंस

एमपी में IPS को नए साल का गिफ्ट, पोस्ट और सैलरी में बदलाव

झारखंड मॉडल क्या है, जोएमपी में होगा लागू

मध्य प्रदेश में लागू किया जा रहा ई-कैबिनेट सिस्टम झारखंड सरकार के मॉडल पर आधारित है। झारखंड में कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों को टैबलेट के माध्यम से एजेंडा, नोटशीट और निर्णय से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं। बैठक से पहले और बाद की पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होती है।

फाइल की जगह टैबलेट पर मिलेगा कैबिनेट एजेंडा

ई-कैबिनेट व्यवस्था के तहत मंत्रियों को S-11 टैबलेट दिए जाएंगे। इन टैबलेट में कैबिनेट बैठक का पूरा एजेंडा, विभागीय प्रस्ताव और सहायक दस्तावेज सुरक्षित रूप से अपलोड रहेंगे।

ई-कैबिनेट सिस्टम लागू होने के बाद मंत्रियों के निवास पर कैबिनेट एजेंडा के फोल्डर भेजने की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। मंत्री एजेंडा और प्रस्ताव ऑनलाइन ही देख सकेंगे और आवश्यक जानकारी डिजिटल माध्यम से प्राप्त करेंगे।

कैबिनेट से जुड़े आईएएस अधिकारियों को भी टैबलेट

कैबिनेट बैठक में स्थायी रूप से शामिल होने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे निर्णय प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों के पास एक समान और अद्यतन जानकारी रहेगी।

झारखंड मॉडल में कैसे होता है डेटा का उपयोग

झारखंड के ई-कैबिनेट सिस्टम में एजेंडा सुरक्षित लॉग-इन के जरिए उपलब्ध होता है। बैठक के बाद निर्णय डिजिटल रूप से रिकॉर्ड किए जाते हैं। फाइल मूवमेंट और ट्रैकिंग ऑनलाइन होती है। दस्तावेजों की गोपनीयता के लिए एन्क्रिप्शन का उपयोग किया जाता है। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी प्रणाली विकसित की गई है।

स्टाफ को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

ई-कैबिनेट एप के संचालन के लिए मंत्रियों के निजी स्टाफ को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्हें एप के उपयोग, दस्तावेज एक्सेस और तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

फरवरी से पूरी तरह डिजिटल होगी कैबिनेट

सरकारी योजना के अनुसार फरवरी से कैबिनेट से जुड़े सभी दस्तावेज, प्रस्ताव, नोटशीट और निर्णय पूरी तरह डिजिटल फॉर्मेट में ही संचालित किए जाएंगे। कागजी फाइलों का उपयोग बंद कर दिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें...

एमपी वक्फ बोर्ड में करोड़ों का खेल: EOW ने दर्ज की जिम्मेदारों पर FIR

एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड का भव्य भवन ले रहा आकार, पुलिस भर्ती का सपना करेगा साकार

ई-गवर्नेंस की दिशा में अगला चरण

अधिकारियों के अनुसार ई-कैबिनेट प्रणाली से कागज की खपत कम होगी,समय की बचत होगी,दस्तावेजों की निगरानी आसान होगी,निर्णय प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित होगी। मध्य प्रदेश झारखंड के बाद ई-कैबिनेट लागू करने वाला अगला प्रमुख राज्य बनने जा रहा है।

Tags:
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • कैबिनेट बैठक
  • पेपरलेस कैबिनेट बैठक
  • ई-कैबिनेट सिस्टम
  • झारखंड मॉडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग