अल्बानिया में चुनावों की निगरानी करेगा मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग

Sanjay Sharma | Apr 20, 2025, 14:59 IST
Share
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग

मध्यप्रदेश एक के एक बाद देश और दुनिया में अपनी साख और धाक जमा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग अब यूरोपीय देश अल्बानिया के संसदीय चुनाव में प्रेक्षक की भूमिका अदा करेगा।

Bhopal News. मध्यप्रदेश देश और दुनिया में अपनी साख और धाक जमा रहा है। खेती और उद्योगों के तेज विकास के बाद अब मध्यप्रदेश ने विश्वसनीयता के मामले में भी कदम आगे बढ़ाया है। दुनिया में सबसे विकसित कहे जाने वाले यूरोप में भी अब मध्यप्रदेश ने अपनी साख जमाई है। यूरोपीय देश अल्बानिया ने अपने यहां होने वाले संसदीय चुनावों की मॉनिटरिंग का जिम्मा मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी है। मई में होने वाले इन चुनावों में मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के अधिकारी प्रेक्षक की भूमिका निभाएंगे। इसके लिए आयोग का तीन सदस्यीय दल अल्बानिया की राजधानी जाएगा।

देश में मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग की धाक

देश में 24 राज्य निर्वाचन आयोग काम कर रहे हैं। इनके पास नगरीय निकाय, पंचायत और अन्य स्थागत चुनावों की जिम्मेदारी होती है। इन सभी में कामकाज, विश्वसनीयता और पारदर्शिता के मामले में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग सबसे आगे है। राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचारों की देश भर में सराहना हुई है। अब प्रदेश के बाद मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग को यूरोपीय देश में भी निष्पक्ष चुनाव कराने का अवसर मिला है। अल्बानिया सरकार ने मई महीने में होने वाले संसदीय चुनावों में प्रेक्षक की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग को सौंपी है। इसके लिए अप्रेल माह में ही अल्बानिया से विधिवत पत्र भी आयोग को मिल चुका है।

प्रेक्षक बनकर जाएंगे एमपी के अधिकारी

देश के साथ ही मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग लगातार ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन से चुनाव करा रहा है। इन चुनावों में आयोग कई नवाचार भी कर चुका है। देश के सभी चुनाव आयोगों में मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के इन नवाचारों को सराहा जा चुका है। अब राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त सहित तीन सदस्यों का एक दल यूरोपीय देश अल्बानिया की राजधानी तिराना जाएगा। इस दल में शामिल अधिकारी 9 से 11 मई के बीच वहां होने वाले संसदीय चुनावों में प्रेक्षक की भूमिका निभाएंगे। उन पर इन चुनावों को पारदर्शिता के साथ पूरा कराने की जिम्मेदारी होगी।

चुनाव में पहली बार ईवीएम का परीक्षण

यूरोपीय देश अल्बानिया में अब तक वैलेट पेपर से मतदान होता रहा है। इस बार मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की निगरानी में कराए जाने वाले संसदीय चुनावों में ईवीएम का उपयोग होगा। हांलाकि अभी ईवीएम से मतदान परीक्षण के तौर पर होगा और 10 फीसदी पोलिंग बूथ पर ईवीएम रखी जाएंगी। देश में पहली बार ईवीएम के जरिए होने वाले मतदान को लेकर वहां के वोटर भी उत्साहित हैं।

thesootr links

मध्यप्रदेश सरकार | भारत निर्वाचन आयोग | cm mohan yadav

Tags:
  • Bhopal News
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • भारत निर्वाचन आयोग
  • यूरोपीय देश
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा