अब एमपी में सरपट दौड़ेगी PM ई-बसें, 472 बसों की प्रक्रिया पूरी, केंद्र से मिली मंजूरी

Siddhi Tamrakar | Feb 11, 2025, 10:14 IST
Share
electric buses pm e bus
electric buses pm e bus

मध्यप्रदेश को 472 पीएम ई-बसों की मंजूरी मिल गई है। ये बसें CESL के माध्यम से राज्य सरकार को मिलेंगी और नगरीय निकायों को दी जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

मध्यप्रदेश को 4 हजार 588 प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बसों में से 472 पीएम ई-बसों की केंद्र मंजूरी मिल गई है। ये बसें कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेस लिमिटेड (CESL) के जरिए राज्य सरकार को उपलब्ध कराई जाएंगी और नगरीय निकायों को सौंपकर संचालित की जाएंगी।

खबर यह भी- ग्रीन एनर्जी की तरफ बढ़ता मध्य प्रदेश | मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस ,केवल कार, बंदे मेट्रो चलने का फैसला

बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

इन बसों की मंजूरी के लिए CESL ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और इसकी जानकारी राज्य सरकार को दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य सरकार बसों को बुलाकर नगरीय निकायों को संचालन की जिम्मेदारी सौंपेगी। CESL के प्रबंध निदेशक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल कपूर ने नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।
खबर यह भी- मैनिट में कैंपस के अंदर नहीं चला सकेंगे टू-व्हीलर, चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, एक बस में बैठ सकेंगे 50 छात्र

ग्रीन सेल मोबिलिटी को मिली बिड की मंजूरी

मध्यप्रदेश में ग्रीन सेल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को ई-बसों की आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कंपनी 9 मीटर की स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसें उपलब्ध कराएगी। इसके लिए 14 मार्च 2024 को बसों की आपूर्ति, संचालन और मेंटेनेंस के लिए टेंडर जारी किया गया था, जिसे 2 जनवरी 2025 को मंजूरी दी गई। बसों का संचालन 58.14 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से किया जाएगा।

खबर यह भी- MP में सुशासन | मोहन सरकार ने बड़े शहरों को दी मेट्रो वंदे मेट्रो रोप वे इलेक्ट्रिक बस की सौगात

कैबिनेट ने पहले ही दे दी थी मंजूरी

फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 6 बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया था। इनमें यह शहर शामिल हैं:

  • भोपाल
  • इंदौर
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • उज्जैन
  • सागर
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत इन बसों को उपलब्ध कराएगी और 12 साल तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस का खर्च भी उठाएगी।

खबर यह भी- BHOPAL: अब भोपाल-इंदौर रूट पर सरपट दौड़ेगीं इलेक्ट्रिक बसें, NueGo ने 5 शहरों में शुरू की प्रीमियम इलेक्ट्रिक इंटर-सिटी कोच

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

    Tags:
    • MP News
    • मोहन यादव
    • मध्य प्रदेश
    • ग्वालियर स्मार्ट सिटी
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • इलेक्ट्रिक बस
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
    अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

    By VINAY VERMA

    अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
    RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

    By Ashish Bhardwaj

    RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
    वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

    By Arohi Raj

    वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
    हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

    By Umeshwari Baghel

    हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
    बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

    By Sanjay Gupta

    बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर