छह जिलों के 48 कर्मचा​री किसी भी बिजली कंपनी में नहीं कर पाएंगे काम

Ravi Singh | Nov 07, 2024, 20:01 IST
Share
electricity company outsourcing
electricity company outsourcing

मध्‍य प्रदेश में बिजली कंपनी ने राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, गुना और शिवपुरी में आउटसोर्स एजेंसी के जरिए काम कर रहे 48 कर्मचारियों को हटा दिया है।

Bhopal : मध्यप्रदेश की मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी ने काम में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर सख्त कदम उठाए हैं। कंपनी ने प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, गुना और शिवपुरी में आउटसोर्स एजेंसी के जरिए काम कर रहे 48 कर्मचारियों को हटा दिया है। इसी के साथ इन्हें ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया है। अब ये कर्मचारी किसी भी बिजली कंपनी में काम नहीं कर पाएंगे। इस कार्रवाई में भोपाल के 18, हरदा के 3, शिवपुरी के 7, ग्वालियर के 6, दतिया के 2 और गुना के 12 आउटसोर्स कर्मचारी आए हैं। इन्हें कंपनी की इस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ कंपनी ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मेहनत से काम करें सभी अधिकारी

कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए पूरी टीम को पारदर्शी और ईमानदारी से काम करना होगा। कंपनी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। लापरवाही के लिए यहां कोई जगह नहीं है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं की सेवा और कंपनी की तरक्की के लिए मेहनत से काम करते रहें।

16 जिलों के बकायादारों की सूची

गौरतलब है कि इससे पहले बिजली कंपनी ने बिल नहीं भरने वाले बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए थे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बाकायदा नाम, पता और बकाया राशि के साथ अपने पोर्टल पर सूची डाली थी। इसमें भोपाल, नर्मदापुरम, ग्‍वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के बड़े बिजली बकायादारों के नाम शामिल थे। दरअसल, बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर भी कंपनी ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि अब इनकी सूची सोशल मीडिया पर जारी की जाएगी।

बकायादारों की तीन कैटेगिरी बनाईं

बिजली कंपनी ने बकायादारों की भी तीन कैटेगिरी बनाई हैं। पहली कैटेगिरी में 10 हजार रुपए तक के बिल बकायादारों के नाम हैं। दूसरी सूची में 10 हजार से 1 लाख रुपए तक वाले नाम हैं और तीसरी सूची में 1 लाख से ज्यादा बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के नाम हैं। सूची में बड़े पैमाने पर सरकारी दफ्तरों के नाम भी हैं, जिनका लंबे समय से बिल बाकी है। भोपाल के लिए भोपाल सिटी सर्कल और भोपाल जिले की दो अलग-अलग सूची जारी की गई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • गुना न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • बिजली कंपनी
  • ELECTRICITY COMPANY
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा