MP में भी भेड़िये ने दी दस्तक, एक ही परिवार के 5 लोगों पर बोला हमला
Sourabh Bhatnagar | Sept 07, 2024, 17:06 IST
MP में भी भेड़िये का आतंक
उत्तर प्रदेश के बाद अब एमपी में भी भेड़िये का आतंक देखने को मिला है। प्रदेश के खंडवा जिले में एक भेड़िये ने एक ही परिवार के 5 सदस्यों पर हमला किया है।
उत्तर प्रदेश के बहराइच ( Bahraich ) के बाद अब एमपी के खंडवा ( Khandwa ) जिले में भी भेड़िये (Wolf ) का आतंक देखने को मिला है। प्रदेश के खंडवा में भेड़िये ने एक ही परिवार के 5 सदस्यों पर हमला किया है जिससे सभी लोग घायल हो गए हैं। भेड़िये के हमले से घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अधिकारी ने बताया है कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर खालवा तहसील के ग्राम मालगांव में हुई है। जहां गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे आदमखोर भेड़िये ने एक ही परिवार के 5 सदस्यों पर हमला बोल दिया। अधिकारी ने बताया कि परिवार के शोर मचाने के बाद पड़ोसी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और भेड़िये को भगाया। बता दें कि इस हमले में एक महिला और 4 पुरुष घायल हुए हैं जिनका खंडवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें...बहराइच में नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, फिर किया हमला, नाकाम हो रही वन विभाग की सारी तैयारी
प्रभागीय वन अधिकारी राकेश दामोर ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को रेबीज के टीके और दवाइयां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आदमखोर भेड़िया अभी भी उनकी गिरफ्त से बाहर है और उसको पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि भेड़िया झुंड में नहीं आया था। मामले में डीएफओ ने कहा, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित वीडियो क्लिप के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह कौन सा जानवर था। वीडियो में मुझे वह जानवर सियार जैसा दिखाई दे रहा है, जो भेड़िये से थोड़ा छोटा है।
ये भी पढ़ें...बहराइच में पकड़ाया चौथा आदमखोर भेड़िया, अब तक 8 मासूम बच्चों को बनाया शिकार, 2 को पकड़ना बाकी
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के बहराइच में भेड़ियों का आतंक लगातार जारी है। वहां के 40 गांवों के लोग इन आदमखोर भेड़ियों की दहशत झेल रहे हैं। आदमखोर हो चुके ये भेड़िए बच्चों और बुजुर्गों को अपना शिकार बना रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो महीनों में बहराइच जिले में भेड़ियों के हमलों में सात बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो चुकी है और इन हमलों में करीब तीन दर्जन लोग घायल हो चुके हैं।
आधी रात में किया हमला
ये भी पढ़ें...बहराइच में नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, फिर किया हमला, नाकाम हो रही वन विभाग की सारी तैयारी
वन विभाग की गिरफ्त से बाहर है आदमखोर
ये भी पढ़ें...बहराइच में पकड़ाया चौथा आदमखोर भेड़िया, अब तक 8 मासूम बच्चों को बनाया शिकार, 2 को पकड़ना बाकी
बहराइच में भेड़ियों ने ली कई लोगों की जान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बात नहीं मान रहे अधिकारी? अटैचमेंट समाप्त करने विधानसभा में की थी घोषणा, अंतिम चेतावनी भी बेअसर
By VINAY VERMA
SI भर्ती परीक्षा विवाद: आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, शहीद स्मारक पर धरना
By Jageshwar prasad
एमपी माय वॉलेट: 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं एक ऐप में, सीएम मोहन यादव जल्द करेंगे लॉन्च
By Sandeep Kumar
गांधी जयंती पर रायपुर में केवल मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, होटल भी रडार पर, बिक्री मिली तो कार्रवाई, शराब को लेकर कोई आदेश नहीं
By VINAY VERMA
राजस्थान सरकार ने किया मां योजना में बड़ा बदलाव, हॉस्पिटल को देनी होगी जियो टैग फोटो
By Ashish Bhardwaj
1 से 3 नवंबर तक तूता के मेला ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन, 40 राज्य स्तरीय सम्मान दिए जाएंगे
By VINAY VERMA
एमपी हाईकोर्ट सख्त: जूनियर वकीलों के स्टाइपेंड पर राज्य बार काउंसिल को 6 महीने की डेडलाइन
By Neel Tiwari