पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने एमपी कांग्रेस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कहा- केवल भाषणोें से....
Dablu Kumar | Sept 30, 2025, 11:45 IST
Mp congress arun yadav
एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने एमपी कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अपनी राय दी है।
Bhopal. मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन के बाद एकजुटता की दिशा में चल रही कोशिशों पर पार्टी के कई बड़े नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं। ताजा विवाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से जुड़ा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डाली। इसमें उन्होंने लिखा कि पार्टी और उसकी विचारधारा के लिए वैचारिक और सतही संघर्ष आज के समय की आवश्यकता बन गया है। केवल भाषणों और बयानों से जहरीली विचारधाराओं का मुकाबला करना असंभव है। यह पोस्ट उस समय सामने आई है, जब राहुल गांधी मध्यप्रदेश का दौरा करने वाले हैं।
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि पार्टी एवं पार्टी की विचारधारा के लिए वैचारिक और सतही संघर्ष आज समय की मांग है सिर्फ भाषणों एवं बयानों से जहरीली विचारधाराओं से संघर्ष कर पाना नामुमकिन है, सभी को साथ रख कर अपनी विचारधारा को लेकर समन्वय और एकजुटता से हम संघर्ष करेंगे, तभी प्रदेश में हमारी सरकार बनाने का सपना साकार होगा। जिस साहस और ईमानदारी के साथ हमारे नेता राहुल गांधी जी संघर्ष कर रहे हैं, उसका एक प्रतिशत भी मप्र में हम पूरा कर लें, तो संघर्ष की राह आसान हो जाएगी ।
इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में इतनी अधिक गुटबाजी नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त मप्र कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी शिकायत की थी कि चौधरी उनसे मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना ने मप्र में संगठन सृजन कार्यक्रम में हुई धांधली को लेकर एआईसीसी के नेताओं से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़िए...बीजेपी विधायक महेंद्र यादव कर रहे चरस तस्करी? कांग्रेस विधायक के आरोपों से मचा सियासी हड़कंप
ये भी पढ़िए... एमपी के मदरसों में 556 हिंदू बच्चों के धर्मांतरण का आरोप, NHRC ने एमपी सरकार से मांगा जवाब
मध्यप्रदेश कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का मामला लगातार लटकता हुआ है। इस महीने की शुरुआत में शुरू की गई प्रक्रिया अब भी जारी है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के कारण एक भी नाम पर अंतिम निर्णय नहीं हो पा रहा है। कई जिलाध्यक्षों का कहना है कि संगठन सृजन के तहत निर्देशित किया गया था कि एक सिंगल नाम ही तय कर के ऊपर भेजा जाए। यदि कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो प्रभारी के साथ मिलकर पैनल बनाना होगा। इस प्रक्रिया को सभी जिलाध्यक्षों को 20 अक्टूबर तक पूरा करना है।
इसके बाद अगले दिन जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन के लगभग 1,000 ब्लॉक हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 200 ब्लॉकों के लिए ही एकल नाम पर सहमति बन पाई है। इस मामले में प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
ये भी पढ़िए... भीलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई : कांग्रेस से भाजपा में आए नेता के 40 मकान, 350 बीघा जमीन और करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त
जल्द
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सभी 71 जिला अध्यक्षों को 10 दिनों तक ट्रेनिंग दी जाएगी। यह आवासीय प्रशिक्षण हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित किया जाएगा।
पहले इस ट्रेनिंग को 2 से 12 अक्टूबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन नवरात्रि की अष्टमी, नवमी, दशहरा और दीवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के नजदीक होने के कारण कई नेताओं ने तारीखों को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। इसके बाद कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग को एक महीने बढ़ाकर 2 नवंबर से 12 नवंबर के बीच आयोजित करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़िए... कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,एमपी में कर रहा था NEET की तैयारी
इस खास ट्रेनिंग कैम्प की महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दौरान राहुल गांधी भी दो दिन तक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस शिविर में शामिल होंगे और उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। ट्रेनिंग शिविर में जयराम रमेश, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के नेशनल हेड सचिन राव, मप्र के प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी भाग लेंगे।
क्या कहा अरुण यादव ने
पार्टी एवं पार्टी की विचारधारा के लिए वैचारिक और सतही संघर्ष आज समय की मांग है सिर्फ भाषणों एवं बयानों से जहरीली विचारधाराओं से संघर्ष कर पाना नामुमकिन है, सभी को साथ रख कर अपनी विचारधारा को लेकर समन्वय और एकजुटता से हम संघर्ष करेंगे, तभी प्रदेश में हमारी सरकार बनाने का सपना…
— Arun Subhashchandra Yadav (@MPArunYadav) September 28, 2025
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल भी उठा चुके हैं सवाल
ये भी पढ़िए...बीजेपी विधायक महेंद्र यादव कर रहे चरस तस्करी? कांग्रेस विधायक के आरोपों से मचा सियासी हड़कंप
संगठन सृजन के बाद एमपी कांग्रेस में बवाल वाली खबर पर नजर
|
ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति मामला अटका
इसके बाद अगले दिन जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन के लगभग 1,000 ब्लॉक हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 200 ब्लॉकों के लिए ही एकल नाम पर सहमति बन पाई है। इस मामले में प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
ये भी पढ़िए... भीलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई : कांग्रेस से भाजपा में आए नेता के 40 मकान, 350 बीघा जमीन और करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त
जल्द एमपी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की होगी ट्रैनिंग
पहले इस ट्रेनिंग को 2 से 12 अक्टूबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन नवरात्रि की अष्टमी, नवमी, दशहरा और दीवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के नजदीक होने के कारण कई नेताओं ने तारीखों को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। इसके बाद कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग को एक महीने बढ़ाकर 2 नवंबर से 12 नवंबर के बीच आयोजित करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़िए... कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,एमपी में कर रहा था NEET की तैयारी
ट्रेनिंग कैम्प में शिरक्त करेंगे राहुल गांधी
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग