बीजेपी विधायक महेंद्र यादव कर रहे चरस तस्करी? कांग्रेस विधायक के आरोपों से मचा सियासी हड़कंप

Dablu Kumar | Updated:
Share
chrac taskari bjp mla
chrac taskari bjp mla

शिवपुरी जिले के पोहरी सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने बीजेपी विधायक महेंद्र यादव पर चरस तस्करी में पार्टनर होने का गंभीर आरोप लगाया। इस पूरे मामले से जिले में सियासी बवाल मच गया है।

Shivpuri.मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की राजनीति में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यहां के पोहरी सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोलारस सीट के भाजपा बीजेपी विधायक महेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि महेंद्र यादव चरस तस्करी में पार्टनर हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले देहात थाना पुलिस ने 30 किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और वह आरोपी भाजपा विधायक महेंद्र यादव का करीबी है। इस बयान के सामने आने के बाद जिले का राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है।

ये भी पढ़िए... एमपी बीजेपी संगठन को मिलेगी नई दिशा, प्रदेश कार्यकारिणी और निगम मंडलों में नेताओं की नियुक्ति जल्द!

BJP विधायक पर चरस तस्करी में पार्टनर वाली खबर पर एक नजर

  • कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने बीजेपी विधायक महेंद्र यादव पर चरस तस्करी में पार्टनर होने का आरोप लगाया।
  • पुलिस ने हाल ही में 30 किलो चरस के साथ आरोपी संदीप सिख को पकड़ा, जिसे महेंद्र यादव का करीबी बताया गया।
  • कुशवाह ने कहा कि नशे का कारोबार जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में चल रहा है।
  • मुख्यमंत्री के नरवर कार्यक्रम में कुशवाह को मंच से बोलने का मौका नहीं मिला, जिस पर उन्होंने जनता के अपमान की बात कही।
ये भी पढ़िए...MP News:नए जिला अध्यक्षों के सहारे संगठन की नब्ज टटोल रही एमपी कांग्रेस

जिले में फल-फूल रहा है अवैध कारोबार

कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने आरोप लगाया है कि जिले में नशे का अवैध कारोबार जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हाल ही में चरस तस्करी के मामले में संदीप सिख नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जो कोलारस से भाजपा विधायक महेंद्र यादव का करीबी है।

यह भी पढ़िए... एमपी बीजेपी में परिवारवाद पर बड़ा एक्शन, मंत्री-विधायकों के रिश्तेदारों के इस्तीफे, पीएम की चेतावनी का दिखा असर

कुशवाह ने दावा किया कि विधायक महेंद्र यादव न केवल आरोपी को संरक्षण दे रहे हैं, बल्कि वे नशे के इस धंधे में उसके साझेदार भी हैं।

इस मामले में अब तक विधायक महेंद्र यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़िए... शिवपुरी न्यूज: शिवपुरी के तीन सीएमओ निलंबित, नगरीय प्रशासन आयुक्त ने की सख्त कार्रवाई

सीएम के कार्यक्रम में बोलने का नहीं दिया मौका

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शनिवार (27 सितंबर) को नरवर में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनके साथ उपेक्षा की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पूरे तौर पर उनकी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मंच से बोलने के लिए 5 मिनट का समय भी नहीं दिया गया।

कुशवाह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और कलेक्टर रविन्द्र चौधरी से मंच पर बोलने का अवसर देने का अनुरोध किया था, मगर उनकी बात नहीं मानी गई। उन्होंने इसे केवल अपना नहीं बल्कि पूरे पोहरी विधानसभा क्षेत्र की जनता का अपमान बताया।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • शिवपुरी न्यूज
  • कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह
  • बीजेपी विधायक महेंद्र यादव
  • चरस तस्करी
MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प

By Sunil Shukla

MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज

By Aman Vaishnav

जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब

By Sourabh Bhatnagar

गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics

By Harish Divekar

News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया

By Sandeep Kumar

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील

By Jageshwar Prasad

लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार