नए जिला अध्यक्षों के सहारे संगठन की नब्ज टटोल रही एमपी कांग्रेस
Sanjay Sharma | Sept 21, 2025, 20:43 IST
pcc
मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्ष बनाने के बाद कांग्रेस ने संगठन में कसावट शुरू कर दी है। रविवार को पीसीसी में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों की समीक्षा हुई।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में नए जिला अध्यक्ष बनाने के बाद अब कांग्रेस ने संगठन में कसावट की तैयारी शुरू कर दी है। संभाग और जिला स्तर पर संगठन की नब्ज टटोलने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने रविवार को भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिला अध्यक्षों से चर्चा की।
नया दायित्व संभालने के बाद अध्यक्षों ने क्या काम किया, संगठन स्तर पर उन्हें काम करने में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही। संभागवार जिला अध्यक्षों की बैठकों के जरिए पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की जा रही है।
कांग्रेस संगठन द्वारा प्रदेश में नवागत जिला अध्यक्षों से उनके अनुभव साझा किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उनके मार्गदर्शन के लिए अक्टूबर माह के अंत में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी तय किया गया है।
इससे पहले पार्टी यह पता लगा रही है कि पद संभालने के बाद नवागत अध्यक्ष कैसे काम कर रहे हैं। इसी को लेकर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदगी में संभागवार जिला अध्यक्षों की बैठक ली जा रही है।
रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने भोपाल और नर्मदापुर संभाग के जिला अध्यक्षों की बैठक लेकर जिला स्तर पर संगठन की समीक्षा की। इस बैठक में भोपाल संभाग के भोपाल शहर एवं ग्रामीण, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, संगठन प्रभारी डॉ.संजय कामले भी मौजूद रहे।
ये खबरें भी पढ़िए :
रेवेन्यू बोर्ड के आदेश की अनदेखी पर रायसेन कलेक्टर से नाराज हाईकोर्ट
सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाने एमपी में लगी इंजीनियरों की क्लास
बैठक में पार्टी नेतृत्व द्वारा अध्यक्षों से उनके अनुभवों की जानकारी ली जा रही है। संगठन के लिए वे क्या कर रहे हैं। एक माह के कार्यकाल में कौन सी गतिविधियां चलाई गईं। जिला संगठन के संचालन में उन्हें क्या परेशानियां आ रही हैं या पार्टी पदाधिकारियों से सामंजस्य की क्या स्थिति है इसकी नब्ज की टटोली जा रही है। रविवार को भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिला अध्यक्षों से भी पार्टी के नेताओं ने इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा कर जिला संगठनों की समीक्षा भी की गई।
ये खबरें भी पढ़िए :
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया का बड़ा बयान, गरबा पंडालों में दूसरे धर्मों की जरूरत नहीं
एमपी में हर साल रोड एक्सीडेंट से हो रही इतनी मौतें, हादसे का आंकड़ा देखकर रह जाएंगे हैरान
पीसीसी के प्रदेश संगठन प्रभारी संजय कामले ने बताया प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के तहत पहले दिन भोपाल और नर्मदापुरम संभागों के जिलों की समीक्षा की गई है। वहीं सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर जिलों के अध्यक्षों से चर्चा होगी।
इसके बाद इंदौर संभाग के अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा और खरगोन जबकि मंगलवार को उज्जैन संभाग के उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच और सागर संभाग के सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी जिलों के अध्यक्षों से चर्चा की जाएगी।
इसी तरह अन्य संभागों के लिए भी कार्यक्रम तय किया गया है। प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों से उनके अनुभव, रणनीति और दिक्कतों पर बात करने के बाद अक्टूबर माह के अंत या नवम्बर माह की शुरूआत में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
नया दायित्व संभालने के बाद अध्यक्षों ने क्या काम किया, संगठन स्तर पर उन्हें काम करने में कोई कठिनाई तो नहीं आ रही। संभागवार जिला अध्यक्षों की बैठकों के जरिए पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की जा रही है।
कांग्रेस संगठन द्वारा प्रदेश में नवागत जिला अध्यक्षों से उनके अनुभव साझा किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उनके मार्गदर्शन के लिए अक्टूबर माह के अंत में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी तय किया गया है।
इससे पहले पार्टी यह पता लगा रही है कि पद संभालने के बाद नवागत अध्यक्ष कैसे काम कर रहे हैं। इसी को लेकर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदगी में संभागवार जिला अध्यक्षों की बैठक ली जा रही है।
संभाग स्तर पर संगठन समीक्षा
ये खबरें भी पढ़िए :
रेवेन्यू बोर्ड के आदेश की अनदेखी पर रायसेन कलेक्टर से नाराज हाईकोर्ट
सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाने एमपी में लगी इंजीनियरों की क्लास
नेतृत्व टटोल रहा पार्टी की नब्ज
ये खबरें भी पढ़िए :
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया का बड़ा बयान, गरबा पंडालों में दूसरे धर्मों की जरूरत नहीं
एमपी में हर साल रोड एक्सीडेंट से हो रही इतनी मौतें, हादसे का आंकड़ा देखकर रह जाएंगे हैरान
समीक्षा के बाद होगा प्रशिक्षण
इसके बाद इंदौर संभाग के अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा और खरगोन जबकि मंगलवार को उज्जैन संभाग के उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच और सागर संभाग के सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और निवाड़ी जिलों के अध्यक्षों से चर्चा की जाएगी।
इसी तरह अन्य संभागों के लिए भी कार्यक्रम तय किया गया है। प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों से उनके अनुभव, रणनीति और दिक्कतों पर बात करने के बाद अक्टूबर माह के अंत या नवम्बर माह की शुरूआत में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
be indian-buy indian
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA