MP में बनेंगे अमेजन-वॉलमार्ट जैसी कंपनियों के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

Siddhi Tamrakar | Jan 07, 2025, 10:30 IST
Share
MP EMPLOYMENT 1
MP EMPLOYMENT 1

मध्यप्रदेश में 50 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने की योजना है, जिससे 37 हजार 37 हजार नई नौकरियों के मौके मिलेंगे। ये केंद्र निवेश, ग्लोबल कनेक्टिविटी और आईटी, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगे।

मध्यप्रदेश में बिजनेस और इंडस्ट्री के विस्तार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में ग्लोबल कंपनियों की लोकल यूनिट यानी कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। दिसंबर में इस संबंध में एक ड्राफ्ट पॉलिसी जारी की गई थी और जल्द ही इसे आखिरी रूप दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि अगले कुछ सालों में 50 जीसीसी के जरिए लगभग 37 हजार युवाओं को रोजगार के मौके दिए जाएंगे।

ग्लोबल कंपनियों की प्रदेश में बढ़ती रुचि

माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और वॉलमार्ट जैसी प्रमुख ग्लोबल कंपनियां अपनी लागत कम करने और स्किल्ड युवाओं का लाभ उठाने के लिए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोल रही हैं। इन केंद्रों के जरिए आर एंड डी, आईटी सेवाएं, बीपीओ और इंजीनियरिंग सेवाएं दी जाती हैं। मध्यप्रदेश में इस दिशा में खास पॉलिसी तैयार की गई है। साल 2024 के दिसंबर में इसका ड्राफ्ट जारी किया था और जल्द ही पॉलिसी फाइनल होगी।

जीसीसी से निवेश और रोजगार के मौके

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर राज्य में निवेश लाने के साथ ही रोजगार और ग्लोबल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे। आईटी और आईटी-इनेबल्ड सेवाओं के विस्तार के साथ, इन केंद्रों से प्रदेश में तकनीकी शिक्षा (technical Education) और ट्रेनिंग को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा, ऑटोमोबाइल, जीआईएस, माइनिंग, फार्मा, रिन्यूएबल एनर्जी, और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में भी जीसीसी का योगदान रहेगा।

मध्यप्रदेश में मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर और संभावनाएं

भारत ग्लोबल कंपनियों के लिए चीन का विकल्प (Option) बनता जा रहा है। हाल में, 46 बिलियन डॉलर के जीसीसी मार्केट में भारत की हिस्सेदारी 50% है। साल 2023 तक देश में 1 हजार 600 जीसीसी थे, जो साल 2030 तक 2 हजार 400 होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक ज्यादातर जीसीसी दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, और चेन्नई जैसे शहरों में केंद्रित हैं, मध्यप्रदेश में भी इसके लिए मजबूत बुनियादी ढांचा (infrastructure) उपलब्ध है।

राज्य में 5 स्पेशल इकोनॉमिक जोन, 15 आईटी पार्क और 150 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। आईटी, टेक्सटाइल और जीआईएस सेक्टर में विशेष फोकस के साथ, मध्यप्रदेश 37 हजार नई नौकरियों के मौके पैदा करने के लिए तैयार है।

ग्लोबल लेवल पर पहुंचने की तैयारी

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थानीय युवाओं को ट्रेनिंग और ग्लोबल लेवल पर काम करने का मौका देंगे। इन केंद्रों के जरिए टेक्निकल और प्रोफेशनल स्किल में भी सुधार होगा, जिससे राज्य में एक स्किल्ड वर्कफोर्स का निर्माण होगा।

राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष - एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज मंडीदीप, ने कहा कि जीसीसी का मोटिव स्थानीय प्रतिभा को ट्रेन कर उन्हें ग्लोबल लेवल पर काम करने योग्य बनाना है। इससे न केवल युवाओं को बड़े अवसर मिलेंगे, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Technical Education
  • अमेजन
  • रोजगार के अवसर
  • IT Parks
  • ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई