आज फिर 4000 करोड़ का लोन लेगी एमपी सरकार, 4.50 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा कुल कर्ज

Dablu Kumar | Published:
Share
mp sarkar loan
mp sarkar loan

मध्य प्रदेश सरकार आज फिर 4,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज तीन हिस्सों में लिया जाएगा और इसका उपयोग बड़ी परियोजनाओं में किया जाएगा।

मध्यप्रदेश सरकार आज (9 सितंबर) फिर 4,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। कर्ज को तीन हिस्सों में लिया जाएगा। इसमें 1,500-1,500 करोड़ रुपए के दो कर्ज होंगे। वहीं, एक कर्ज 1,000 करोड़ रुपए का होगा।

मध्य प्रदेश सरकार इस कर्ज का उपयोग सितंबर में होने वाले सेवा पर्व और अन्य बड़ी परियोजनाओं में करेगी। बता दें कि, इससे पहले एमपी सरकार ने 26 अगस्त को भी 4,800 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

ये भी पढ़िए... इन व्यापारियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत बिना गारंटी मिलता है 1 लाख तक का लोन, 2030 तक बढ़ा डेट

एमपी सरकार पर बढ़ रहा है कर्ज

चालू वित्त वर्ष में मई, जून, जुलाई और अगस्त में कई बार कर्ज लिया गया है। 9 सितंबर को ऋण के बाद चालू वित्त वर्ष में अब तक उठाया गया कुल कर्ज 31,900 करोड़ रुपए हो जाएगा। वहीं, राज्य पर कुल बकाया कर्ज की राशि बढ़कर 4,53,640.27 करोड़ रुपए हो जाएगी। 31 मार्च 2025 को बकाया कर्ज की स्थिति 4,21,740.27 करोड़ रुपए थी।

इस वित्तीय वर्ष कितना कर्ज लिया

तारीख कर्ज की संख्याकुल राशिअवधि
7 मई 2₹5,00012 और 14 साल
4 जून 2₹4,50016 और 18 साल
8 जुलाई2₹4,80016 और 18 साल
30 जुलाई2₹4,30017 और 23 साल
5 अगस्त3₹4,00018, 20 और 23 साल
26 अगस्त2₹4,80020 और 18 साल
9 सितंबर3₹4,00017, 19 और 20 साल
ये भी पढ़िए... एमपी सरकार को रेपिस्ट को देना पड़ेगा 25 लाख मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ये है पूरा मामला


ये भी पढ़िए... MP News : पीएम मोदी 17 सितंबर को धार में करेंगे पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास, 3 लाख को मिलेगा रोजगारः सीएम मोहन यादव

लिमिट के भीतर लोन- एमपी सरकार

लगातार ले रहे कर्ज पर एमपी सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह कर्ज लोन लिमिट से भीतर ही ले रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार 12,487.78 करोड़ रुपए के राजस्व अधिशेष (सरप्लस) में थी।



उस दौरान सरकार की कुल आमदनी ₹2,34,026.05 करोड़ और खर्च ₹2,21,538.27 करोड़ था। जिसके चलते सरकार 12,487.78 करोड़ रुपए के सरप्लस में थी।

ये भी पढ़िए... एमपी सरकार कर रही लाड़ली बहना योजना के 1800 रुपए चोरी: जीतू पटवारी

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए संशोधित अनुमान के मुताबिक, प्रदेश की आमदनी 2,62,009.01 करोड़ रुपए और खर्च 2,60,983.10 करोड़ रुपए रहने की संभावना है, जिसके अनुसार 1,025.91 करोड़ रुपए का सरप्लस की संभावना है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • कर्ज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर